इन 4 एक्सरसाइज से कंट्रोल करें हाई ब्लड शुगर, मोटापा भी होगा कम

Which exercise is best for diabetes : अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, ताकि डायबिटीज कंट्रोल में रहें, तो कुछ एक्सरसाइज कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : January 6, 2026 10:00 AM IST

Exercise to Control High Blood Sugar : आजकल लोगों के पास खुद के लिए भी समय नहीं होता है, जिसका नतीजा यह होता है कि वजन बढ़ने लगता है, शरीर कमजोर पड़ने लगता है और डायबिटीज जैसी समस्या आपको घेर लेती है। पिछले कुछ सालों में डायबिटीज के बढ़ते केसेस ने चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में लोग दवाइयां खाना शुरू कर देते हैं। हालांकि, दवाई आपकी समस्या का टेम्परेरी इलाज हो सकती हैं, लेकिन लंबे समय तक दवाओं के इस्तेमाल से साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।

ऐसे में आप कुछ समस्याओं के समाधान के लिए कुछ एक्सरसाइज कर सकते हैं। इस आर्टिकल में आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहें हैं, जिनकी मदद से आप न सिर्फ अपना वजन कम कर सकते हैं, बल्कि डायबिटीज पर भी कंट्रोल कर सकते हैं। सबसे खास बात ये है कि इन एक्सरसाइज को आप अपने घर पर ही कर सकते हैं।

पुश-अप्स से कंट्रोल करें ब्लड शुगर

वजन कम करने के और डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए पुश-अप्स एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। इसकी मदद से छाती, कंधे, ट्राइसेप्स और कोर मसल्स को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल योगा मैट पर लेट जाएं। फिर अपने हाथों को जमीन पर रखें और पैरों को पीछे की ओर सीधा फैलाएं। शरीर को सीधा रखते हुए कोहनियों को मोड़ें और छाती को जमीन के करीब लाएं। फिर उसी पोजिशन में आ जाएं। शुरुआत में आप 15-20 पुशअप्स कर सकते हैं।

स्क्वैट्स डायबिटीज के लिए है बेस्ट

शरीर के निचले हिस्से के फैट को कम करने और टांगों को मजबूत बनाने के लिए स्क्वैट्स बहुत अच्छी एक्सरसाइज होती है। इसे करने के लिए घुटनों को मोड़ते हुए नीचे की ओर बैठें, जैसे कि आप कुर्सी पर बैठ रहे हों। फिर अपनी पीठ को सीधा रखें और घुटनों को पैरों की उंगलियों से आगे न जाने दें। इसके बाद अपनी पहली पोजिशन में वापस बैठ जाएं। इस एक्सरसाइज को करने के लिए शुरू में 15-20 स्क्वैट्स करें।

प्लैंक मोटापा भी करता है कम

पेट, कमर के फैट को कम करने और कंधों को मजबूत बनाने के लिए आपक प्लैंक एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसे करन भी बहुत आसान और इससे आपकी मांसपेशियां बहुत बेहतर होती हैं। इसे करने के लिए पुश-अप की पोजिशन में आएं, लेकिन कोहनियों को जमीन पर रखें। फिर बॉडी को स्ट्रेट रखें और कोर मसल को टाइट रखते हुए इसी पोजिशन में एक मिनट तक रुके रहें। धीरे-धीरे इस लिमिट को बढ़ाएं।

लंजेस एक्सरसाइज से हाई ब्लड शुगर करें कम

अगर आप पैरों के फैट को कम करना चाहते हैं, तो पैरों और ग्लूट्स को मजबूत बनाने के लिए लंजेस एक्सरसाइज कर सकते हैं। यह एक बेहतर एक्सरसाइज है। इसे करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और एक पैर को आगे की ओर रखें। वहीं पिछले पैर के घुटने को जमीन के पास लेकर आएं और फिर पहली पोजिशन में वापस आएं। फिर दूसरे पैर से भी यही प्रक्रिया दोहराएं। शुरुआत में आप 10-12 लंजेस कर सकते हैं और बाद में इस एक्सरसाइज के 3 सेट करें।

Highlights

  • ब्लड  शुगर हाई होने की परेशानी इन दिनों काफी तेजी से बढ़ रही है।
  • लंजेस से शुगर कंट्रोल कर सकते हैं।
  • मोटापा कम करने के लिए प्लैंक एक्सरसाइज बेस्ट होत है।