सुबह खाली पेट कौन सा आसन करना चाहिए? जानें मॉर्निंग योगा करने का सही तरीका
Khali Pet Konse Yoga Kare: अगर आप सुबह उठकर रोजाना योग करते हैं, तो पहले ये जान लें कि सभी योगासन खाली पेट नहीं किए जाते हैं। जो योगासन खाली पेट किए जाते हैं वे ये हैं-
Written by Vidya Sharma|Updated : August 17, 2025 7:25 PM IST
Morning Yoga with Empty Stomach: हम फिट रहने के लिए सुबह योग करना चुनते हैं, लेकिन इस जानकारी से बिल्कुल ही अज्ञात होते हैं कि हर योगासन के कुछ नियम होते हैं और सभी योगासन खाने से पहले नहीं किया जा सकता है। ऐसे में हम गलत योग करते हैं और अपने शरीर को कष्ट पहुंचाते हैं। हम सभी के लिए ये जानना बहुत जरूरी है कि सुबह उठकर किए जाने वाले योग कौन से होते हैं।
इसलिए आज हम आपको इस लेख में 3 ऐसे आसान और शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद योगासनों के बारे में बताने वाले है, जिन्हें अगर आप रोजाना नाश्ता करने से पहले, अपने मॉर्निंग रूटीन में शामिल कर लें तो शरीर को स्वस्थ बना सकते हैं। ये 3 योगासन हैं बालासन, सूर्य नमस्कार व पद्मासन। आइए हम आपको इन्हें करने का स्टेप टू स्टेप तरीका बताएं।
पहले सीखें बालासन करना
बालासन करने का तरीका जानने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना है-
सबसे पहले आप योगा मैट पर उल्टे पैर करके घुटनों के बल बैठ जाएं।
अपने पंजों को जमीन और एड़ी को ऊपर यानी कूल्हों पर टच होने दें।
अब आप एक लंबी सांस लें और फिर उसे धीरे-धीरे छोड़ते हुए अपने ऊपरी शरीर को आगे की ओर झुकाएं।
आप देखेंगे कि छाती जांघों को छू रही है और पेट उसके बीच आ गया है।
इसके बाद अपने सिर को नीचे की ओर झुकाएं और माथे को जमीन पर लगाएं।
इसी के साथ अब अपनी बाहों को भी सीधा करके फैला लें।\
कुछ देर ऐसे ही रहें और अपनी सांसों पर फोकस करें। इसके बाद वापस पहले जैसी पोजीशन में बैठ जाएं।
इस तरह आप 3-4 बार बालासन कर सकते हैं।
कैसे करें सूर्य नमस्कार
सूर्य नमस्कार करने के लिए सबसे पहले आप सीधे हाथ जोड़कर प्रणामासन करें।
इसके बाद हाथों को ऊपर की ओर उठाते हुए पीछे की ओर झुकते हुए ऊर्ध्व हस्तासन करें।
अब हाथों को नीचे लाते हुए पैरों की जमीन को छूने की कोशिश करें, लेकिन घुटने न मोड़ें।
इसके बाद दाएं पैर को पीछे ले जाते हुए घुटनों को जमीन पर टिकाएं और छाती को ऊपर की ओर उठाएं।
हाथ-पैरों को जमीन पर टिकाकर शरीर को स्ट्रेच करें और ऊपर की और खीचें।
इसके बाद घुटने, छाती और ठुड्डी को जमीन पर टिकाएं और फिर हाथों की मदद से छाती को ऊपर उठाएं और फिर वापस पहले जैसी मुद्रा में आ जाएं।
इसी तरह बाएं पैर के साथ करें और 5-6 बार सूर्य नमस्कार करें।
जानें पद्मासन करने का तरीका
पद्मासनकरने के लिए सबसे पहले आप पीठ सीधी करके आलती पालती मारकर जमीन पर बैठ जाएं।
इसके बाद अपने पंजों को गोदी में ऊपर की तरफ रखें जैसा की तस्वीर में दिखाया गया है।
इसके बाद हाथों को ज्ञान मुद्रा में घुटनों पर रखकर लंबी-गहरी सांसें लें और खुद को रिलैक्स फील कराएं।
आप पद्मासन तब तक कर सकते हैं जब तक कि आपकी सांसें और मन स्थिर न हो जाए।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
FAQs
योग करने से क्या होता है?
योग करने से शारीरिक और मानसिक लाभ मिलते हैं। इससे जांघों और बैली का फैट बर्न करने में मदद मिलेगा। आप हेल्दी और फिट महसूस करेंगे।
क्या योग करने से जांघों का फैट वाकई बर्न होता है?
जी हां, अगर आप नियमित योगाभ्यास करेंगे, तो जांघों का फैट बर्न करने में मदद मिलेगी। इससे मांसपेशियों को भी मजबूती मिलेगी। मेटाबॉलिज्म बूस्ट होगा और वेट लॉस में मदद मिलेगी।
क्या डायबिटीज रोगियों को एक्सरसाइज करनी चाहिए?
जी हां, डायबिटीज रोगियों को एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। आप वॉकिंग, स्विमिंग और योगाभ्यास जरूर करना चाहिए।
बालासन करने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?
बालासन करने का सबसे सही समय सुबह का होता है। आप रोज सुबह 5 से 7 बजे के बीच में योगासन कर सकते हैं।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.