हमारे देश में कम सोडियम वाली चीज़ वेरायटी कौन-सी है?

Mozzarella चीज़ में कम सोडियम होता है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : October 17, 2017 11:57 AM IST

आप शायद अपने खाने में नमक की मात्रा कम करना चाहते हैं, लेकिन हर भोजन में चीज़ खा रहे हैं, तो यह मुश्किल हो सकता है। क्या आप जानते हैं कि चीज़ वाले पिज्जा के सिर्फ एक टुकड़े में 551 मिलीग्राम सोडियम होता है? दरअसल चीज़ में नमक प्रमुख तत्वों में से एक है। चीज़ बनानेवाली कम्पनियां चीज़ में ढेर सारा नमक मिलाते हैं क्योंकि यह चीज़ में बैक्टेरिया को पनपने नहीं देता। साथ ही यह नमी को भी रोकता है, चीज़ को नर्म बनाता है और उसका स्वाद भी बढ़ाता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपको चीज़ बिल्कुल नहीं खाना चाहिए या चीज़ खाना छोड़ देना चाहिए। याद रखें कि चीज़ आपको कैल्शियम, फास्फोरस और प्रोटीन जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व प्रदान करता है। बस आप आप कम नमक वाला चीज़ चुनें, और ये कैसे करना है बता रही हैं न्यूट्रिशनिस्ट करिश्मा चावला।

कौन-से प्रकार की चीज़ में नमक सबसे ज़्यादा होता है?

बाज़ार में आपको लगभग 23 अलग-अलग तरह की चीज़ मिल जाएंगी, जिनमें इम्पोर्टेट ब्लू (imported blue), फेटा, हॉलूमी (halloumi) और स्ट्रिंग पनीर और एडम(Edam) जैसी प्रोसेस्ड चीज़ बहुत ही ज़्यादा नमकीन होती हैं। इससे पता चलता है कि फेटा, इम्पोर्टेट ब्लू और हॉलूमी चीज़ समुद्री जल जैसे नमकीन होते हैं। दरअसल, चीज़ की इन वेरायटीज़ के एक औंस भार में साल्टेड आलू चिप्स के एक पैकेट के बराबर सोडियम होता है।

कम नमक वाली चीज़ कौन-सी हैं?

मोज़ारिला (Mozzarella), क्रीम चीज़ (cream cheese) और कॉटेज़ चीज़ (cottage cheese) में नमक की मात्रा कम होती है। परमेसन (Parmesan) और रिकॉटा (ricotta) भी अच्छे पर्याय हैं।

सबसे अच्छी चीज़ कैसे खरीदी जा सकती है?

लेकिन जब आप बाज़ार में चीज़ खरीदने जाएं तो केवल सोडियम के स्तर पर ही ध्यान न दें। कई निर्माता जो कम सोडियम का प्रयोग करते हैं, वे नमकीन स्वाद की कमी को भरने के लिए अन्य कृत्रिम तत्वों का भी उपयोग करते हैं। इसके अलावा, कई कम्पनियां चीज़ बनाने में बहुत अधिक प्रोसेस्ड और पारंपरिक नमक का उपयोग करती हैं। तो इसीलिए चीज़ खरीदने का पहला नियम यह सुनिश्चित करना है कि आप जो चीज़ खरीद रहे हैं उसमें समुद्री नमक का उपयोग किया गया है या नहीं। ताज़ी चीज़ कच्चा, नरम, मलाईदार और सफेद रंग की होती है। इसे आप बहुत अधिक समय तक रख नहीं सकते और इसका स्वाद बहुत हल्का और फीका होता है।

Read this in English.

अनुवादक: Sadhna Tiwari

चित्रस्रोत :Shutterstock Images

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source