क्या आप लेती हैं व्हे प्रोटीन ? जानें इसके सेवन से सेहत पर क्या होता है असर

व्हे प्रोटीन पूर्ण प्रोटीन की तरह होता है क्योंकि इसमें सभी 9 आवश्यक अमीनो एसिड मौजूद होते हैं, जो महिलाओं के लिए हेल्दी होता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 21, 2018 11:26 AM IST

मांसपेशियों को फिट और मजबूत बनाने के अधिकतर पुरुष जिम में घंटों वर्कआउट करते हैं, साथ ही वे खास तरह के प्रोटीन का भी सेवन करते हैं। इस प्रोटीन को व्हे प्रोटीन कहते हैं। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं के लिए भी व्हे प्रोटीन फायदेमंद होता है। आप व्हे प्रोटीन सप्लीमेंट का सेवन कर सकती हैं। खासकर वे महिलाएं जो वर्कआउट करती हैं। क्या है व्हे प्रोटीन और महिलाओं में होने वाले इससे फायदे, जानें।

व्हे प्रोटीन

दूध दो प्रोटीन, केसिन (casein) और व्हे (whey) से बना होता है। व्हे प्रोटीन को दूध में केसिन से अलग किया जा सकता है या पनीर बनाने के उत्पाद के रूप में बनाया जा सकता है। व्हे प्रोटीन पूर्ण प्रोटीन की तरह होता है क्योंकि इसमें सभी 9 आवश्यक अमीनो एसिड मौजूद होते हैं। इसमें लैक्टोज सामग्री कम होता है। व्हे प्रोटीन बहुत ही हाई प्रोटीन होता है। यह प्राकृतिक दूध और मिल्क उत्पादों में पाया जाता है। यह एक कॉमन डायटरी सप्लीमेंट होता है, जिसे बॉडीबिल्डिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। यदि आप वजन घटाने के लिए घंटों में मेहनत करती हैं, तो इसमें यह सप्लीमेंट आपकी मदद करेगा। एक्सरसाइज करने के बाद सिर्फ 10 ग्राम व्हे प्रोटीन खाने से मांसपेशियां पुनर्निर्माण के लिए तैयार हो जाती हैं।

महिलाएं जरूर लें

यदि आप बढ़ते मोटापा से परेशान हैं, तो व्हे प्रोटीन डॉक्टर की सलाह से ले सकती हैं। मोटापा पर समय रहते नजर न रखने से डायबिटीज, हृदय रोग और कैंसर जैसी बीमारियों की चपेट में आप आसानी से आ सकती हैं। यह मोटापा तो कंट्रोल करेगा ही साथ ही आपको इन सभी गंभीर बीमारियों से भी बचाएगा। आपके शरीर में प्रोटीन की कमी भी नहीं रहेगी। आप इसे अपने ट्रेनर की सलाह पर ले सकती हैं।

whey protein for women

कितनी मात्रा में

बेहतर होगा कि आप इसे अपने ट्रेनर की सलाह पर ही लें। महिलाओं को बॉडी वेट के हिसाब से प्रोटीन लेना चाहिए। प्रति किलो वजन के हिसाब से 0.75 ग्राम प्रोटीन लेना सही होता है। इसका सेवन वर्कआउट के बाद या उस दौरान कर सकती हैं। आप व्हे प्रोटीन को जूस, दूध और पानी के साथ ले सकती हैं। डायट में आप मीट, मछली, टोफू, नट्स या दालों को शामिल करके भी व्हे प्रोटीन की कमी को पूरा कर सकती हैं, क्योंकि इन फूड्स में हाई प्रोटीन होता है।

इसके फायदे हैं कई

1 आसानी से पच जाता है, ऐसे में पेट से जुड़ी समस्याओं से बची रहती हैं।

2 मांसपेशियों को बढ़ाने और फैट कम करने में मददगार है।

3 इम्यून सिस्टम मजबूत करता है। इससे शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है।

4 जिन महिलाओं को लैक्टोज से एलर्जी की प्रॉब्लम है, उनके लिए यह बेहद फायदेमंद है।

5 वजन कम करने में सहायक है। वर्कआउट करने के साथ ही व्हे प्रोटीन का सेवन करें। इससे मोटापा कंट्रोल में रहेगा।

6 एंटीऑक्सीडेंट, एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुण होने के कारण यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

7 भूख को कंट्रोल करने के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल को कम भी कम करता है।

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.