
... Read More
Written By: Anshumala | Published : September 20, 2018 7:16 PM IST
चर्बी, कार्बन डाइऑक्साइड और पानी में बदल जाती है। © Shutterstock
बहुत ज्यादा तोंद निकलने से आप परेशान हैं? आपने झट से खुद को फिट रखने और तोंद को अंदर करने के लिए जिम ज्वाइन कर लिया। कुछ ही महीनों में आपको फर्क भी नजर आने लगा होगा कि आपका तोंद अंदर हो रहा है। क्या कभी गौर किया है कि आखिर तोंद पर चढ़ी चर्बी जाती कहां है? कुछ लोगों का कहना है कि जो चर्बी हम घटाते हैं, वो ऊर्जा में बदल जाती है पर ऐसा नहीं है।
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में सिडनी के यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ वेल्स के प्रोफेसर एंड्र्यू जे ब्राउन और रिसर्चर रूबेन मीरमान के अनुसार, ऐसा नहीं हो सकता कि चर्बी ऊर्जा में बदल जाए, क्योंकि इससे पदार्थ के संरक्षण के नियम का उल्लंघन होता है।
भूख बढ़ाने के साथ पेट की चर्बी भी करनी है कम, तो करें उत्तानपादासन
प्रोफेसर ब्राउन और शोधकर्ता मीरमान के अनुसार, चर्बी, कार्बन डाइऑक्साइड और पानी में बदल जाती है। कार्बन डाइऑक्साइड सांस छोड़ने के दौरान हमारे शरीर से बाहर निकल जाता है। रही बात पानी की तो ये विभिन्न शारीरिक क्रियाओं से होता हुआ पेशाब के रूप में बाहर निकल जाता है। इन दोनों विशेषज्ञों का यह जवाब ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
सावधान! गुड़ अधिक खाएंगे तो बढ़ जाएगा वजन, होंगे सेहत को और भी कई नुकसान
इनका मानना है कि हम जो कुछ भी खाते हैं वो कार्बन डाइऑक्साइड रूप में हमारे फेफड़ों से बाहर फेंक दिया जाता है। हम जो भी कार्बोहाइड्रेट और वसा लेते हैं वो कार्बन डाइऑक्साइड और पानी में टूट जाता है।
यही प्रक्रिया प्रोटीन के साथ भी होती है। हालांकि, कुछ चीजें यूरिया और दूसरे ठोस के रूप में भी बंट जाती हैं और बाद में मल, पसीने या यूरीन के रूप में शरीर से बाहर निकल जाती हैं। सिर्फ फाइबर्स ही ऐसे होते हैं जो हमारे पेट तक पहुंचते हैं और पाचन क्रिया के बाद बचा हुआ अवशेष मल के रूप में बाहर आता है।
पेट निकल रहा है बाहर, तो लाइफस्टाइल में शामिल करें ये 7 बातें
इस तथ्य पर अगर गौर किया जाए तो यह समझ में आता है कि चर्बी का एक हिस्सा फेफड़ों से कार्बन डाइऑक्साइड के रूप में बाहर निकलता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इसका मतलब यह नहीं होता है कि जल्दी-जल्दी और तेज सांस लेने से वजन कम किया जा सकता है। प्रोफेसर ब्राउन और रिसर्चर मीरमान कहते हैं कि ऐसा करने से चक्कर आ सकता है और ऐसा भी हो सकता है कि व्यक्ति बेहोश हो जाए।
इसे भी पढ़ें- वजन कम करना है तो रोज खाएं चीज, जानें क्या हैं इसके 7 फायदे