
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : May 11, 2024 1:45 PM IST
What to keep in mind to reduce body weight: आजकल की इस भागती दौड़ती जिंदगी में खुद को फिट और हेल्दी रखना भी किसी चैलेंज से काम नहीं है। बढ़ता पॉल्यूशन, समय की कमी, हमारा सुस्त और अस्वस्थकर रूटीन हमारे जीवन को नुकसान पहुंचा रहा है। आज के समय में फिट रहने के लिए भी हमारे पास समय नहीं है। अगर हमसे कोई कह दे कि आप फिट नहीं है तो हम सीधे अपनी कमर देखने लगते हैं अपने पेट को मापने लगते हैं। लेकिन फिट रहने का मन मोटापा तो नहीं है। हां फिट रहने के लिए आपको अपने वजन को जरूर कंट्रोल करना होगा। लेकिन यह फिटनेस नापने का कोई पैमाना नहीं है। तो क्या है अपनी फिटनेस को मापने का पैमाना? इस आर्टिकल में हम आपको अपनी फिटनेस मापने के कुछ तरीके बताने वाले हैं जो बताएंगे कि आप फिट हैं या नहीं।
आपके रोजमर्रा के छोटे बड़े काम बताते हैं कि आप फिजिकल कितना फिट है। जैसे कोई चीज गिर रही है आपने तुरंत प्रतिक्रिया दिखाई और झट से उसे पकड़ लिया। यह आपकी तंदुरुस्ती को दर्शाता है, कि आप कितनी जल्दी एक्टिव हो जाते हैं। वही कोई सामान उठाने सीढ़ियां चढ़ना या भाग कर कोई जल्दी से काम करने में आप हाफ तो नहीं जाते? आपकी सांस फूलने तो नहीं लगती? और आप थकान महसूस तो नहीं करने लगते? जल्दी थकना सीढ़ियां चढ़ते वक्त हाफना दर्शाता है कि आप कितना फिजिकल अनफिट है और आपको अपने डेली रूटीन में फिजिकल एक्टिविटीज को शामिल करना कितना जरूरी है।
आपका हाथ कितना हेल्दी है यह पता करना आपके लिए बेहद जरूरी है इससे आप आगे आने वाली बीमारियों से सतर्क हो सकते हैं। एक फिट युवा व्यक्ति की नॉर्मल हार्ट रेट की बात करें तो ये एक मिनट में 60 से 100 के बीच हो सकती है. वहीं इससे ऊपर एवरेज से ज्यादा माना जाता है. जबकि वयस्कों में प्रति मिनट हार्ट रेट 70 से 75 बीपीएम हो सकती। इसलिए इसकी जांच करते रहे।
शरीर का बैलेंस भी आपकी फिटनेस का एक पैमाना है। शरीर का बैलेंस चेक करने के लिए आप एक पैर पर खड़े होकर देखें। जो लोग राइट हैंड के हैं वह लेफ्ट लेग पर खड़े होकर देखें। और जो लेफ्ट हैंड हैं वेयर राइट लेग पर खड़े होकर देखें। अगर आप 30 सेकंड तक अपने एक पैर पर आसानी से खड़े हो सकते हैं तो आप की बॉडी बैलेंस है। लेकिन नहीं तो इस पर ध्यान दें।
फ्लेक्सिबिलिटी चेक करने के लिए आप पीठ के बल लेट जाएं और अपने सीधे पैर को चेस्ट पर लगे और 30 सेकंड तक ऐसे ही रहे अगर आप 30 सेकंड तक ऐसा कर पाते हैं तो आप फ्लेक्सिबल है। आप इसी तरह की अन्य एक्टिविटी करके भी अपनी फ्लेक्सिबिलिटी चेक कर सकते हैं।
यह सब तो वह तरीके हैं जो आप करके पता करेंगे कि आप फिट है कि नहीं। लेकिन स्मार्ट वॉच बिना कुछ किया आपकी फिटनेस का प्रमाण देता है यह आपके हार्ट रेट, पल्स रेट बताती है जिस भी आप अपने फिटनेस की निगरानी कर सकते हैं और समय रहते परेशानियों से उभर सकते हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.