... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : July 30, 2019 2:01 PM IST
कार्डियो एक्सरसाइज के बाद खाए जाने वाले फूड.
Diet for Cardio: कार्डियो एक्सरसाइज में शरीर को काफी मात्रा में ऊर्जा खर्च करना पड़ता है. हेल्थ के हिसाब से देखा जाय तो कार्डियो एक्सरसाइज हार्ट से लेकर शरीर के सभी अंगों के लिए जरूरी और बेहतर मानी जाती है. वजन कम करना हो या शरीर को हेल्दी व फिट बनाए रखना हो. सभी में कार्डियो एक्सरसाइज मददगार होती है. कार्डियो एक्सरसाइज भी कई प्रकार की होती है. मोटे तौर पर देखा जाए तो सबसे ज्यादा की जाने वाली कार्डियो एक्सरसाइइज में दौड़ना, साइकिल चलाना और तैरना है. हलांकि जब आप ये सभी काम कार्डियो एक्सरसाइज के तौर पर करते हैं तो उसमें समय के साथ गति का भी समायोजन होता है.
कार्डियो एक्सरसाइज के बाद अगर सही डाइट (Diet for Cardio) न ली जाए तो इसका नकारात्मक असर शरीर पर होता है. जब आप कार्डियो एक्सरसाइज के बाद हेल्दी डाइट लेते हैं तो वह शरीर को मजबूत बनाने के साथ शरीर के वजन को भी नियंत्रित करने का काम करता है.
प्रोटीन डाइट के बारे में कौन नहीं जानता है. लेकिन कार्डियो के बाद इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है. क्योंकि कार्डियो एक्सरसाइज में शरीर ऊर्जा खर्च करने के बाद पोषण की मांग करता है. शरीर के मसल्स और हड्डियों को ऊर्जा पुनः देने के लिए प्रोटीन डाइट बेहद जरूरी होती है. प्रोटीन डाइट को आप Diet for Cardio भी कह सकते हो.
कार्डियों के बाद आप प्रोटीन और हेल्दी कार्ब फूड का काम्बिनेशन भी बना सकते हैं. क्योंकि उस समय शरीर को तुरंत एनर्जी की जरूरत होती है. प्रोटीन डाइट में आप दूध, अंडे, पनीर जैसे फूड को शामिल कर सकते हैं.
कोई भी एक्सरसाइज करने के बाद शरीर को तरल पदार्थ की जरूरत होती है. तरल पदार्थ में ऐसे फूड को शामिल करना चाहिए जो तरलता के साथ पोषण देने वाले भी हो. इसके लिए आप शेक और स्मूदी का चयन कर सकते हैं.
शेक और स्मूदी की खास बात यह है कि इनका सेवन आप कार्डियो एक्सरसाइज के बीच में भी कर सकते हैं. शेक और स्मूदी का सेवन करने से शरीर को तरल पदार्थ के साथ फलों से विटामिन और फाइबर की मात्रा भी मिल जाती है.
शेक और स्मूदी बनाते समय एक बात का विशेष ध्यान देना चाहिए कि वो मौसमी फलों से बनें. क्योंकि मौसमी फलों के सेवन से आप वजन भी आसानी से कम कर पाते हैं.
फाइबर डाइट सेहत के लिए जरूरी है, यह सभी जानते हैं. लेकिन जब आप कार्डियो एक्सरसाइज कर रहे हों तो आपको फाइबर वाले फूड की जरूरत ज्यादा होती है. फाइबर फूड की खास बात यह होती है कि आपको बार-बार भूख नहीं लगती है. इसके अलावा यह वजन घटाने में भी मददगार होती है.
कार्डियो एक्सरसाइज और फाइबर फूड, इन दोनों का काम्बिनेशन वजन कम करने का सबसे आसान तरीका हो सकता है. क्योंकि जब आप वजन कम करने लिए फाइबर डाइट और कार्डियो एक साथ करते हैं तो तेजी से वजन कम होता है.
हेल्दी डाइट के लिए डेली डाइट में सूखे मेवे और बीज जरूर शामिल करना चाहिए. डाइट एक्सपर्ट्स इस बात को तस्दीक करते हैं. नट्स और सीड्स दोनों अगर आप एक साथ रोजाना के आहार में शामिल करते हैं तो यह ऊर्जा के साथ-साथ शरीर को बेहतर पोषण भी देता है.
डेली डाइट में आप जो नट्स शामिल कर सकते हैं उनमें बादाम, अखरोट, चिया, अलसी, कद्दू के बीज शामिल हैं. कार्डियो एक्सरसाइज करने वालों को इनका सेवन जरूर करना चाहिए.
कार्डियो एक्सरसाइज के बाद अंकुरित अनाज खाना फायदेमंद होता है. क्योंकि इनमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा होती है. इसके अलावा साबुत अनाज का सेवन भी फायदेमंद होता है. साबुत अनाज के सेवन से शरीर की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है.
साबुत अनाज और अंकुरित अनाज को अपनी डाइट में शामिल जरूर करें. खासकर जब आप कार्डियो एक्सरसाइज कर रहे हों. इसके अलावा अगर वजन घाटने के उपाय कर रहे हों तो भी इनका सेवन बहुत जरूरी होता है.