सांप के काटने पर तुरंत अपनाएं ये आसान से उपचार !

जिस व्यक्ति को सांप ने काट लिया हो, उसे सांप से दूर ले जाएं। घबराहट दूर करने में उसकी मदद करें।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : August 14, 2018 6:24 PM IST

सांप काटने से दुनिया भर में होने वाली मौतों की संख्या में भारत सबसे आगे है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, हर साल 83,000 लोग सांप के दंश का शिकार होते हैं। उनमें से लगभग 11,000 की मौत हो जाती है। मौत का सबसे बड़ा कारण है तुरंत प्राथमिक उपचार न मिल पाना। हालांकि, तुरंत ही उपचार मिल जाए तो बहुत हद तक इस समस्या से बचा जा सकता है।

सांप खतरनाक तो होते हैं, लेकिन उनका काटना सिर्फ जख्म होता है। कई बार मृत्यु डर और दहशत के कारण भी हो जाती है। हभी को सांप के काटने पर प्राथमिक उपचार की जानकारी होनी चाहिए। उचित समय पर सही इलाज सांप से होने वाली मौत को टाल सकता है।

सांप के काटने पर घबराएं नहीं। प्राथमिक उपचार के तौर पर सबसे पहले जहर को फैलने से रोकना चाहिए और मरीज को जल्दी से जल्दी किसी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाना चाहिए।

मिथ को जानें

आमतौर पर यह मिथक है कि सांप काटी जगह पर रक्त संचार बंद करने के लिए खूब कसकर पट्टी बांध देनी चाहिए या फिर मुंह से खींचकर जहर निकाल देना चाहिए, लेकिन इन चीजों से परहेज करना चाहिए। दरअसल, इनसे नसों और रक्त धमनियों को नुकसान पहुंचने और संक्रमण होने का खतरा रहता है। मुंह से खींचने पर जहर बहुत कम निकलता है। दबाव वाली पट्टी बांधने से रक्त धमनियां फट सकती हैं और मरीज को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं।

सांप काट ले तो इन बातों को रखें ध्यान में

1 जिस व्यक्ति को सांप ने काट लिया हो, उसे सांप से दूर ले जाएं। घबराहट दूर करने में उसकी मदद करें।

2 खुद को सुरक्षित रखते हुए सांप की प्रजाति का पता करें।

3 सांप के काटने वाली जगह पर कोई आभूषण पहना हो तो उसे उतार दें।

4 मरीज जूते पहना हो तो उतार दें। कपड़े चुस्त हों तो उतार दें।

5 जख्म पर पट्टी बांध दें। पट्टी के लिए पेड़ की छाल, अखबार का टुकड़ा, स्लीपिंग बैग या बैकपैक फ्रेम का इस्तेमाल करें।

6 जख्म से छेड़छाड़ न करें। पट्टी बांधने के बाद नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाएं।

7 मरीज को बिल्कुल चलने न दें, क्योंकि मांसपेशियों की रगड़ से जहर तेजी से फैल सकता है।

8 मरीज को अपने मन से एस्प्रिन या कोई दर्द निवारक दवा बिल्कुल न दें। इन सभी उपायों को आजमाएं और तुरंत किसी नजदीकी हॉस्पिटल में पीड़ित को लेकर जाएं। इससे बहुत हद तक जान बच सकती है।

चित्रस्रोत- Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.