Gym जाना शुरू करने से पहले सबको पता होनी चाहिए ये 5 बातें, वरना पैसे हो सकते हैं बर्बाद

Gym Walo Ke Liye Tips: आज हम आपको 5 ऐसी जरूरी बातों के बारे में बताने वाले हैं, जो जिम जाना शुरू करने से पहले हर लड़के-लड़की को पता होनी चाहिए।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : December 30, 2025 9:03 AM IST

Gym Jane Ke Liye Kya Jaruri Hai: आप में से कई लोग ऐसे होंगे जो जिम फ्रीक होंगे, लेकिन वह लोग जिन्होंने हाल में ही जिम जाना शुरू किया है या जो जाने की सोच रहे हैं। उनके लिए हमारा आज का यह लेख बहुत ही खास है। जिम जाने का फैसला आपकी सेहत और व्यक्तित्व के लिए एक अच्छा कदम है। नए साल का संकल्प हो या खुद को फिट देखने की चाहत, जोश में आकर हम अक्सर जिम की मेंबरशिप तो ले लेते हैं, लेकिन सही जानकारी के अभाव में कुछ ही हफ्तों में हार मान लेते हैं।

इसलिए आज हम आपको इस लेख में 5 ऐसी जरूरी बातों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें अगर आप फॉलो न करें तो इससे न केवल आपका कीमती समय बर्बाद होता है, बल्कि मेहनत की कमाई भी पानी में चली जाती है। तो आज से ही इन 5 बातों को गांठ बांध लें ताकि जिम जाने का असर आपके शरीर पर सही से दिखे। 

जिम आउटफिट पर दें ध्यान

कई लड़के व लड़कियां जब पहली बार जिम जाते हैं तो उन्हें पता नहीं होता है कि आखिर क्या पहनें। जिम में स्टाइल से ज्यादा आराम जरूरी होता है। फिर चाहे वह कपड़े हों या जूते, दोनों ही कंफर्टेबल होने चाहिए। कई लोग फैंसी ब्रांड्स पर हजारों खर्च कर देते हैं, लेकिन गलत जूतों की वजह से उनके पैरों या घुटनों में दर्द शुरू हो जाता है। इस बात पर ध्यान दें कि अगर पैसे खर्च कर ही रहें तो टिकाऊ और सही चीजों पर करें।

फिटनेस का लक्ष्य बनाकर रखें

ज्यादातर लोग सिर्फ दिखना के लिए जिम जाते हैं, लेकिन अगर आप खुद को फिट रखने के लिए जिम जाना चाहते हैं तो अपने ध्यान को भटकने न दें। जैसे कोई वजन घटाना चाहता है, तो कोई मसल्स बनाना या किसी को वेट गेन करना है आदि-आदि। आपको अपना एक लक्ष्य लेकर जरूर चलना है। अगर आपको अपना लक्ष्य ही नहीं पता होगा तो आप गलत एक्सरसाइज चुन सकते हैं।

जिम की लोकेशन और सुविधाएं

आपने देखा होगा कि कुछ जिम की महीने भर की फीस 500 होती है तो कुछ की 2 हजार। आप पैसों के चक्कर में न पड़ें और अच्छे से जांच पड़ताल करने के बाद सही जिम चुनें। जहां जिम का सर्टिफाइड ट्रेनरहों, जिम आपके घर या ऑफिस के रास्ते में हो आदि। साथ ही वहां देखें कि साफ-सफाई व मशीनें सही हैं या नहीं।

सप्लीमेंट के पीछे न भागें

वह लोग जो कम समय में अपनी बॉडी बनाना चाहते हैं वह शॉर्टकट ढूंढने लगते हैं। कुछ ट्रेनर या दोस्त महंगे प्रोटीन पाउडर और सप्लीमेंट्स लेने की सलाह देते हैं। जिन्हें सेहत के लिए अच्छे नहीं होते हैं, लेकिन क्योंकि वह आपकी मसल गेन करना चाहते हैं तो खा लेते हैं। इसलिए आप हेल्दी खाएं और सप्लीमेंट के चक्कर में न पड़ें। नेचुरल डाइट लें।

कंसिस्टेंसी बनाए रखें

इसमें कोई दो राय नहीं है कि आपकी जीत इसपर निर्भर करती है कि आप कोई भी काम कितनी लगन और कंसिस्टेंसी से कर रहे हैं। जिम की मेंबरशिप तो सभी ले लेते हैं, लेकिन रोज जाना और जाते रहना हर किसी के बस की बात नहीं है। इसलिए अगर जिम जाना शुरू किया है तो फिर एक भी दिन मिस न करें। पहले एक महीने की मेंबरशिप लें। अगर आप एक महीने तक लगातार चले गए, तो भी आगे की मेंबरशिप लें और फिर देखें कैसे आपको मजा आने लगता है।

Highlights

  • जिम जाने से पहले सही कपड़े व जूतों का चुनाव करें।
  • अगर मेंबरशिप ले रहे हैं तो फिर रोजाना जाएं।
  • दिमाग से आलस को निकाल लें और अपनी फिटनेस पर ध्यान दें।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source