क्या वेट लॉस इंजेक्शन कोई भी ले सकता है? जानिए इसकी पूरी A to Z कहानी

सोशल मीडिया पर ट्रेंड को फॉलो करते हुए आजकल लोग वजन घटाने के लिए इंजेक्शन का इस्तेमाल कर रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Updated : April 27, 2026 3:10 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Himika Chawla

What is weight Loss injection How It Works : वजन कम करने के लिए लोग आजकल कई तरह के तरीके अपनाते हैं डाइटिंग, जिम, इंटरमिटेंट फास्टिंग और अब तेजी से चर्चा में हैं वेट लॉस इंजेक्शन(weight Loss injection)। सेलिब्रिटीज और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के कारण वजन घटाने वाला इंजेक्शन ज्यादा चर्चा का विषय बन चुका है। ऐसा कहा जाता है कि जो लोग बिना किसी मेहनत, डाइटिंग और फिजिकल एक्टिविटी के  वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए इस तरह के इंजेक्शन बिल्कुल परफेक्ट होते हैं। वर्तमान में वजन घटाने के लिए भारत में जिस इंजेक्शन की मंजूरी दी गई है, उसका नाम वेगोवी (Wegovy - Semaglutide) है। वजन घटाने वाले इंजेक्शन बेशक से आज ट्रेंड बन चुके हैं और लोग इसका इस्तेमाल भी बड़े स्तर पर कर रहे हैं, लेकिन सवाल यह है कि क्या वजन घटाने वाले इंजेक्शन हर किसी के लिए सुरक्षित हैं? क्या इन्हें बिना डॉक्टर की सलाह के लिया जा सकता है?

वजन घटाने वाले इंजेक्शन से कैसे कम होता है वजन

दिल्ली के पीएसआरआई हॉस्पिटल (PSRI Hospital) की डॉ. हिमिका चावला का कहना है किवजन घटाने वाले इंजेक्शन असल में ऐसी दवाएं होती हैं जो शरीर में भूख को कम करने, पेट भरा हुआ महसूस कराने और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने का काम करती हैं।

ये इंजेक्शन आमतौर पर उन हार्मोन्स की तरह काम करते हैं जो हमारे शरीर में खाने के बाद सिग्नल भेजते हैं कि अब पेट भर गया है। इसका सीधा असर यह होता है कि व्यक्ति कम खाता है और धीरे-धीरे वजन कम होने लगता है।

वजन घटाने वाले इंजेक्शन को डाइटिंग या कसरत करने से भी बेहतर माना गया है।

लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि कोई भी व्यक्ति इन्हें आसानी से ले सकता है। ये इंजेक्शन खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाए गए हैं जो मोटापे (Obesity) से जूझ रहे हैं या जिनका बॉडी मास इंडेक्स (BMI) बहुत ज्यादा है। कई बार डॉक्टर इन्हें उन मरीजों को भी देते हैं जिन्हें वजन के कारण डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या हार्ट से जुड़ी समस्याएं हो चुकी हैं। आसान भाषा में कहें तो वजन घटाने वाले इंजेक्शन कोई वजन घटाने का शॉर्टकट नहीं है। यह मुख्य रूप से मेडिकल ट्रीटमेंट है।

वजन घटाने वाले इंजेक्शन के नुकसान

वजन घटाने वाले इंजेक्शन से व्यक्ति को फायदा जरूर मिलता है। लेकिन डॉ. हिमिका चावला कहती हैं कि इसके नुकसान भी हो सकते हैं। वजन घटाने वाले इंजेक्शन का इस्तेमाल करने की शुरुआत में मतली (nausea), उल्टी, पेट दर्द, कब्ज या डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कुछ मामलों में लंबे समय तक इस्तेमाल से पाचन तंत्र पर असर, पैंक्रियास से जुड़ी समस्या या हार्मोनल बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। इसलिए इनका इस्तेमाल हमेशा डॉक्टर की निगरानी में ही होना चाहिए।

weight loss injection 1 वेट लॉस इंजेक्शन लेने से पेट की बीमारी हो सकती है।

वजन घटाने वाला इंजेक्शन लेते वक्त सावधानी

डॉ. हिमिका के अनुसार, वजन घटाने वाले इंजेक्शन वाला इंजेक्शन वजन कम करने का कोई स्थायी समाधान नहीं है। अगर कोई व्यक्ति वजन घटाने के लिए एक बार वेट लॉस इंजेक्शन लेता है और किसी भी कारण से इंजेक्शन लेना बंद कर देता है और अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव नहीं करता, तो वजन फिर से बढ़ सकता है। कुछ मामलों में वजन बढ़ने की समस्या सामान्य से ज्यादा हो सकती है। इसलिए वजन घटाने वाले इंजेक्शन का इस्तेमाल करते समय संतुलित खानपान, नियमित एक्सरसाइज और हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाना बेहद जरूरी है।

हर किसी के लिए नहीं है वजन घटाने वाले इंजेक्शन

हमारे साथ खास बातचीत के दौरान डॉक्टर बातती हैं कि कई लोग बिना जांच और सलाह के सिर्फ ट्रेंड देखकर वजन घटाने वाले इंजेक्शन की ओर आकर्षित हो रहे हैं, जो कि खतरनाक हो सकता है। हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है और हर किसी के लिए यह दवा सही नहीं होती। खासतौर पर गर्भवती महिलाओं, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों या कुछ विशेष दवाएं लेने वाले लोगों को वजन घटाने वाले इंजेक्शन से दूर करना चाहिए।

आप या आपके परिवार में कोई व्यक्ति वजन घटाने वाले इंजेक्शन को लेने के बारे में सोच रहा है, तो इस विषय पर पहले डॉक्टर से जानकारी जरूर लें।

FAQs

1 हफ्ते में 5 किलो वजन कैसे कम करें?

अगर आप एक हफ्ते में 5 किलो वजन घटाना चाहते हैं तो कैलोरी डेफिसिट में खाएं, रोजाना एक्सरसाइज करें, कम से कम 30 मिनट वॉक करें। इसके अलावा, इंटरमिटेंट फास्टिंग से वजन घटाने में मदद मिल सकती है।

वजन कम करने के लिए क्या नहीं खाएं?

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो फास्ट फूड्स, प्रोसेस्ट फूड्स और जंक फूड्स का सेवन बिल्कुल न करें। इस दौरान आपको घर पर बना तला-भुना और मसालेदार खाना खाने से भी परहेज करना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.