क्या सूर्य नमस्कार का अभ्यास केवल सुबह करना चाहिए ?

बेहतर फायदे के लिए सूर्य नमस्कार का अभ्यास कब करना चाहिए ?

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 23, 2018 5:04 PM IST

क्या शाम के समय सूर्य नमस्कार करना ग़लत है? क्या सूर्य नमस्कार केवल सुबह ही करना चाहिए? इस तरह के सवाल कई लोगों के मन में आते हैं। तो चलिए हम जानते हैं क्या सूर्य नमस्कार के अभ्यास का सही समय।

सूर्य नमस्कार के लिए ऐसा कोई विशेष नियम नहीं है कि आपको इसका अभ्यास केवल सुबह ही करना चाहिए। वैसे भी आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में जहां ज़्यादातर कामकाजी लोग सुबह समय नहीं निकाल पाते वे शाम को ही योग और सूर्य नमस्कार करना पसंद करते हैं।

दफ़्तर जानेवालों और घर में रहनेवाली महिलाओं के लिए सुबह समय निकाल पाना काफी मुश्किल है और इसीलिए ज़्यादातर लोग सूर्य नमस्कार सुबह की बजाय शाम को ही करते हैं। योग सिखानेवाली बहुत सी जगहों पर भी सूर्य नमस्कार शाम के वक़्त ही सिखाया जाता है।

आदर्श रुप से, सूर्य नमस्कार सुबह के वक़्त करने की सलाह दी जाती है, वह भी सूर्य की किरणों का सामना करते हुए, क्योंकि इस वक़्त सूर्य की किरणों से सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न की जाती है और यह आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित होती है। अगर आप इसे अध्यात्मिक रुप से करना चाहते हैं, तो सुबह का वक़्त बेहतरीन है, क्योंकि सुबह हर तरफ का माहौल शांतिभरा होता है। जैसा कि नाम से ही ज़ाहिर होता है, सूर्य नमस्कार, सूरज का अभिवादन और उसका स्वागत है। इसीलिए, सुबह-सुबह सूर्य नमस्कार काफी अच्छा होता है। लेकिन अगर आपकी दिनचर्या बहुत व्यस्त रहती है तो शाम को सूर्य नमस्कार कर आप इसके फायदे प्राप्त कर सकते हैं। यही नहीं, अगर आप इसे शारीरिक रुप से फायदों के लिए कर रहे हैं तो आप इसे चाहे शाम में करें या सुबह, कोई फर्क नहीं पड़ता, आपको बस इसे सही तरीके से करना है। क्योंकि ब्लड सर्कुलेशन सही रखने, पाचनतंत्र सही रखने और वेट लॉस में मदद करने की वजह से सूर्य नमस्कार सेहत के लिहाज से फायदेमंद है।

अगर आपने अभी-अभी सूर्य नमस्कार करना शुरु किया है या सीख रहे हैं, तो आपको सूर्य नमस्कार शाम को ही सीखना चाहिए। क्योंकि इस वक़्त शरीर आराम और गर्म होता है, जबकि सुबह के वक़्त हमारा शरीर अकड़ा हुआ होता है। सूर्य नमस्कार का अभ्यास कुछ लोगों के लिए शुरुआत में मुश्किल हो सकता है। सूर्य नमस्कार के सही फायदों के लिए आपको इसकी सही तकनीक और तरीके सीखने होंगे।

चित्र स्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source