मसल्स बनाने के लिए कितनी मात्रा में प्रोटीन लेना है सही, जाने मसल्स बिल्डिंग में प्रोटीन लेने का सही तरीका

अगर वर्कआउट करके जल्दी से जल्दी प्रोटीन ले लिया जाए तो इससे मसल्स को आराम मिलता है और इससे मसल्स रिपेयर होने में भी लाभ मिलता है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : January 12, 2023 7:26 PM IST

आपने अक्सर सुना होगा कि एक्सरसाइज करने के एक घंटे के अंदर आपको प्रोटीन का सेवन करना चाहिए। लेकिन क्या आपको ऐसा करने के पीछे का कारण पता है? क्या ऐसा सच में करना जरूरी होता है? हाल ही में हुई स्टडीज के मुताबिक, आपको वर्कआउट से प्रोटीन इंटेक के समय को नहीं जोड़ना है बल्कि आपको रोजाना अपनी प्रोटीन की जरूरतों को पूरा करने पर ध्यान देना होता है। अगर स्टडीज की मानें तो एक्सरसाइज का एनोबिलिक प्रभाव शरीर पर पूरे 24 घंटे तक रहता है और आप 24 घंटे में किसी भी समय प्रोटीन का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, कुछ खास केसों में वर्कआउट करने के एक घंटे के अंदर प्रोटीन का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

एक दिन में कितना प्रोटीन लेना है जरूरी?

एक हेल्दी व्यक्ति को अपने वजन के प्रति किलो के हिसाब से 0.8 ग्राम प्रोटीन का सेवन करने की जरूरत होती है। हालांकि यह जरूरतें हर व्यक्ति के शरीर और शारीरिक गतिविधि के अनुसार बदलती रहती हैं। ज्यादा मात्रा में प्रोटीन का सेवन करना भी शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है।

किस समय करें प्रोटीन का सेवन?

आपको जरूरी नहीं है की वर्क आउट के एक घंटे के अंदर अंदर ही प्रोटीन का सेवन करना चाहिए। आप अपनी रोजाना की प्रोटीन की जरूरतों को देखते हुए प्रोटीन को अपनी तीनों मील के हिसाब से तीन भागों में बांट सकते हैं । 24 घंटे के अंदर अंदर आप किसी भी समय प्रोटीन का सेवन कर सकते हैं चाहे फिर वह वर्क आउट के एक घंटे के अंदर हो या फिर कभी भी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source