क्या आप जानते हैं आलू पकाने का सही तरीका?

आलू नहीं है अनहेल्दी क्योंकि यह आयरन, विटामिन बी6 , विटामिन सी से भरपूर सब्ज़ी है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 9, 2019 5:06 PM IST

आलू एक ऐसी सब्ज़ी है जो खाने में स्वादिष्ट होती है।  लेकिन डायट पर ध्यान देने वाले लोग अक्सर आलू को यह कह कर नकार देते हैं कि यह सब्ज़ी मोटापा और कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने का काम करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आलू कई पोषण तत्वों से भरपूर होता है?

जी हां, आलू में आयरन, विटामिन बी6 , विटामिन सी काफी मात्रा में होता । इसके अलावा आलू एन्टीऑक्सिडंट से भी भरपूर सब्ज़ी है। तो अब सवाल उठता है कि अगर आलू इतना हेल्दी  होता है तो लोग इसे खाने से कतराते क्यों हैं? दरअसल इस सवाल का जवाब है आलू खाने और पकाने का तरीका। जी हां अक्सर लोग आलू को जिस तरीके से पका कर खाते हैं वह तरीका सेहत के लिहाज से ठीक नहीं होता और नतीज़तन, मोटापा, सुस्ती, अपच और फैट जमा होने की समस्याएं सामने आने लगती हैं। शक्ति और पौष्टिकता से भरपूर होते हैं सत्तू के लड्डू,आज ही ट्राई करें।

तो क्या है आलू पकाने का सही तरीका?

एक्सपर्ट्स के अनुसार आलू को उबाल कर खाना, भून कर खाना या ग्रिल्ड तरीके से पका कर खाना काफी हेल्दी तरीके हैं। लेकिन ध्यान रखें कि इन तरीकों से आलू पकाते समय तेल या बटर का इस्तेमाल ना करें। आप आलू को बाकी सब्ज़ियों के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं।

आलू पकाने के लिए तेल की जगह पानी का इस्तेमाल करें। सॉटेड तरीके से सब्ज़ियां पकाने के लिए तेल की बजाय पानी इस्तेमाल करने से आप हेल्दी और फैट-फ्री खाना खा सकते हैं।

कभी भी आलू के छिलके सहित ही उनका सेवन करें। आलू के छिलके में फाइबर और फ्लेवेनॉइड्स होते हैं। आलू से बनने वाली चीज़ों में थोड़ा-सा नमक, लो-कैलोरी टॉपिंग्स और लो-फैट मिलाएं। इससे आपको अपनी हेल्थ और वजन को कंट्रोल करने में मदद होगी। क्या आप नो सॉल्ट डायट लेना चाहते हैं? जानें सेहत के लिए क्या नमक खाना बंद कर देना ठीक है।