सुबह या शाम ? किस वक्त करें वर्कआउट जिससे तेजी से हो वज़न कम

वर्कआउट हमारी हेल्थ के लिए अच्छा होता है ये तो हम सब भली-भाँति जानते ही हैं लेकिन इसे करने के समय को लेकर थोड़ा कन्फ्यूजन बना रहता है तो चलिए जानते हैं कि किस वक्त वर्कआउट करना अच्छा रहता है।

WrittenBy

Written By: intern23.seo | Updated : September 20, 2023 11:31 PM IST

Best time to workout: ऐसे तो हम पूरे दिन में कभी न कभी वजन कम करने के लिए समय निकालते ही हैं लेकिन उसमें एक शंका बनी रहती है कि किस समय किया गया वर्कआउट हमें अच्छा परिणाम देगा। यानी किस समय की गई एक्सरसाइज से हमारा वजन तेजी से कम होता जाएगा। क्योंकि एक्सरसाइज का समय हमारे वजन को कई तरह से प्रभावित करता है, आज इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि किस समय किया गया वर्कआउट हमें ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाएगा।

क्या है वर्कआउट करने का सही समय (Best time to workout)

सुबह के समय वर्कआउट (Morning Workout)

अगर बात करें वजन घटाने की तो खाली पेट सुबह के समय शरीर का फैट ज्यादा बर्न होता है और हमारा मेटाबॉलिज्म भी अच्छा रहता है।

जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंडोक्रिनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म में प्रकाशित एक शोध के अनुसार सुबह के समय खाली पेट व्यायाम (Weight loss exercise ) करने से दोगुना तेजी से वजन कम होता है।

सुबह के समय यानी 7 बजे से 9 बजे के बीच की गई एक्सरसाइज हमारे लिए सबसे उत्तम मानी गई है इस समय की गई एक्सरसाइज से हमें पूरे दिन भर की एक्टिविटी को बूस्ट मिलता है और हम पूरे दिन एक्टिव महसूस करते हैं। सुबह के समय की गई एक्सरसाइज हमारी हार्ट रेट को बढ़ाती है जिससे हमारा ब्लड का फ्लो तेज हो जाता है और हमारी बॉडी का ताप भी बढ़ जाता है।

शाम के समय वर्कआउट (Evening Workout)

दिन भर किए गए कार्यों के कारण शाम के समय हमारे शरीर का तापमान वैसे ही बढ़ा हुआ रहता है इसलिए शाम को हम वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज करते हैं तो ये अच्छे परिणाम दे सकता है लेकिन इसमें ध्यान रखने वाली बात केवल इतनी है कि एक्सरसाइज करते समय आपका पेट खाली होना चाहिए। क्योंकि खाली पेट फैट कम होने की दर तेज हो जाती है। शाम को एक्सरसाइज करने के और भी कई फायदे हैं। जो लोग दिन भर काम में व्यस्त रहते हैं उनके लिए वर्कआउट का समय शाम के लिए बेस्ट है। इसके साथ ही शाम को एक्सरसाइज करने के लिए आपको वार्मअप की जरूरत भी कम होती है, क्योंकि दिनभर शरीर मूवमेंट से एक्टिव रहता है।

सामान्यतः देखा जाए तो सुबह अथवा शाम दोनों ही समय वेट लॉसएक्सरसाइज के लिए ठीक हैं, लेकिन यदि तुलना की जाए तो सुबह का समय किसी भी प्रकार की शारीरिक गतिविधि के लिए उत्तम माना गया है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source