Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
सूर्य स्नान को धूप स्नान भी कहते हैं। भारत में तो कम पर विदेशों में यह (सन बाथ) बहुत ज्यादा लोकप्रिय है। थोड़ी देर सुबह की धूप में बैठने से आपको कई सेहत लाभ भी होते हैं। सूर्य की किरणें हमारे नाड़ी तंत्र या स्नायुमंडल का संचालन करके आवश्यक ऊर्जा प्रदान करती हैं। बेहतर होगा कि आप जब भी इसे करें, तो अधिक से अधिक धूप अपनी रीढ़ की हड्डी तक पहुंचने दें। जानें सूर्य स्नान क्या है, इसे कैसे करते हैं और इसके फायदे क्या-क्या होते हैं।
- यदि आप सूर्य स्नान कर रहे हैं, तो आपका सिर छांव में होना चाहिए। आप चाहें तो इसे ढक भी सकते हैं। ऐसा इसलिए जरूरी है, क्योंकि सूर्य स्नान करते समय सूर्य की किरणें सीधे सिर पर नहीं पड़नी चाहिए।
- इस दौरान सूर्य किरणों को आत्मसात करने का समय ठंडी या पहाड़ी इलाकों में पूरे दिन किसी भी समय हो सकता है। अन्य जगहों पर जहां बहुत गर्मी रहती है, वहां सूर्य स्नान सूर्योदय के समय किया जाना बेहतर होता है। इस वक्त की सूर्य की गर्मी सहनीय होती है और शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाती है।
- सूर्य स्नान के बाद थोड़ी देर छांव में टहलना या फिर पानी से स्नान करना सही होता है।
- इसे आप दस मिनट से लेकर आधे घंटे तक कर सकते हैं। शुरुआत दस मिनट से करें तो बेहतर होगा। आप चाहें तो इच्छा और समय के अनुसार धीरे-धीरे अवधि को बढ़ा सकते हैं।
- सूर्य स्नान लेते वक्त आप चाहें तो शरीर की मालिश भी कर सकते हैं। सप्ताह में एक दिन सूर्य की किरणों के नीचे सरसों के तेल से पूरे शरीर की मालिश करें। मालिश करने के बाद गुनगुनी धूप में सूर्य स्नान लेकर सूर्य की किरणों का अधिक लाभ उठाना चाहिए।
दौड़ते समय ना करें ये 5 गलतियां, सेहत पर पड़ सकता है उल्टा असर
[caption id="attachment_671720" align="alignnone" width="655"]
सूर्य स्नान कैल्शियम का सबसे बड़ा स्रोत है। इससे हड्डियां मजबूत रहती हैं। © Shutterstock.[/caption]
1 यह कैल्शियम का सबसे बड़ा स्रोत है। इससे हड्डियां मजबूत रहेंगी। बढ़ती उम्र में सूरज की रोशनी शरीर की हड्डियों को मजबूत रखती है। रक्तचाप सामान्य रहता है। चर्मरोग एवं गठिया में लाभ मिलता है। शरीर को आवश्यक कैल्शियम और फाॉस्फोरस प्राप्त होता है।
2 सुबह के समय सूर्य की किरणों में स्नान करने से न केवल विटामिन डी का स्तर बढ़ता है, बल्कि वजन भी संतुलित रहता है। इस दौरान मालिश करने से शरीर में स्फूर्ति आती है। आप ऊर्जावान महसूस करते हैं।
3 गुनगुनी धूप त्वचा पर पड़ती है, तो इससे उच्च रक्तचाप कम होता है। दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा नहीं रहता। नियमित रूप से सन बाथ करते हैं, तो इससे न सिर्फ दांत मजबूत रहेंगे, बल्कि बालों की ग्रोथ भी अच्छी होगी।
4 गर्भवती महिला नियमित रूप से सन बाथ ले, तो शारीरिक थकान, पीठ में दर्द, मतली की समस्या से निजात मिलता है। इससे प्रतिरक्षा प्रणाली दुरुस्त रहती है और तनाव भी नहीं रहता। हाई कोलेस्ट्रॉल की शिकायत भी दूर होती है।
- यदि मौसम ज्यादा गर्म है, तो सुबह जल्दी जागकर सूर्योदय के समय इसे करें।
- सूर्य के सामने बैठने पर चक्कर महसूस हो, तो डॉक्टर से सम्पर्क करें।
- बिना संरक्षण के सूर्य के सामने कभी न सोएं। आप चाहें, तो किसी विशेषज्ञ से इस बारे में सलाह ले लें, उसके बाद ही इसका अभ्यास करें।
- लंबे समय के लिए इसे करें, तो टोपी, धूप का चश्मा और हल्के रंग का कपड़ा जरूर पहन लें।
- त्वचा संवेदनशील है और धूप में एलर्जी होने लगे, तो बेहतर होगा कि आप इसे ना ही करें।