
... Read More
जैपनीज टॉवल एक्सरसाइज क्या है और इसके फायदे। © klubfedotova.ru
Japanese Towel Exercise: आज अधिकतर लोगों की लाइफ सिडेंटरी (sedentary lifestyle) हो गई है। सिडेंटरी लाइफ यानी देर तक बैठे रहने वाली जीवनशैली। इस कारण से अधिकतर लोगों में वजन बढ़ने की समस्या भी देखी जा रही है। वजन और एक्स्ट्रा फैट को कम करने के लिए लोग तमाम तरह की कोशिशें भी करते हैं, लेकिन कई बार उन्हें लाभ नहीं मिलता है। बेशक, वजन कम करने के लिए आपको हेल्दी डाइट और फिजिकल एक्टिविटी करने की जरूरत होती है, फिर भी लोग अपने वजन कम करने को लक्ष्यों को पूरा नहीं कर पाते और निराश हो जाते हैं। निराश होने से कुछ नहीं होगा। आपको वजन कम करने के लिए कुछ साधारण से हैक्स को ट्राई करते रहना चाहिए, जो सही में वजन कम (Weight loss tips) करने में आपकी मदद करते हैं।
कुछ ऐसे ही प्रभावकारी हैक्स हैं जैसे कैलोरी इनटेक कम करना, इंटरमिटेंट फास्टिंग (intermittent fasting), कीटो डायट (Keto diet) आदि। पर आज हम एक ऐसे एक्सरसाइज हैक के बारे में बताएंगे, जो फ्लैट बेली पाने में आपकी मदद कर सकते हैं। यह एक्सरसाइज है जैपनीज टॉवल एक्सरसाइज (japanese towel exercise)। नाम से ही पता चल रहा है कि ये जापान का खास एक्सरसाइज (japanese exercise for weight loss) फॉर्म है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको सिर्फ तौलिया और आपका 5 मिनट वक्त चाहिए। इसे (japanese exercise) करने से आप 30 दिनों के अदंर बेली फैट (Belly fat) और वजन कम (Weight loss tips) कर सकते हैं।
रिपोर्टों के अनुसार, जैपनीज टॉवल एक्सरसाइज (japanese towel exercise) का आविष्कार जापानी चिकित्सक डॉ. तोशिकी फुकुत्सुद्जी (Dr.Toshiki Fukutsudzi) द्वारा किया गया था। इस खास एक्सरसाइज के कई फायदे (Benefits of japanese towel exercise) भी होते हैं। यह एक्सरसाइज ना सिर्फ वजन कम करने में मदद करती है, बल्कि बॉडी पोश्चर को भी सही करती है, आपके कमर, बैक को मजबूती देती है। इसमें रोल किए हुए टॉवेल से कमर के पास एकत्रित फैट को आसानी से कम कर सकते हैं।
Burn Calories: लॉकडाउन में शरीर से कैलोरी बर्न करने के आसान और मजेदार तरीके
डॉ. तोशिकी के अनुसार, पेट के चारों तरफ वसा (Fat) की अतिरिक्त परत वास्तव में आपके श्रोणि (Pelvis) के विस्थापन (Misplacement) का परिणाम है। उनके अनुसार, यह अभ्यास श्रोणि स्थान को सही करने के साथ ही आपकी चौड़ी कमर से फैट कम कर उसे बेहतर शेप देता है। मसल टोना होता है। आपका शरीर शेप में आ जाएगा, स्पाइन सीधा होगा।
लॉकडाउन में एक्ट्रेस माहिका शर्मा पोल डांस करके खुद को रख रही हैं हेल्दी और फिट, जानें पोल डांस के फायदे
15 इंच लंबा और 4 इंच चौड़ा एक तैलिया लें। इसे फर्श पर रखकर रोल कर लें। अब योग मैट को फर्श पर रखें और इस पर आप बैठ जाएं। अब तौलिए के ऊपर लेट जाएं। तौलिया ऐसे रखें कि वह आपके नाभी के बिल्कुल सीध में हो। शरीर को पूरा सीधा रखें। दोनों पैरों के कंधों के बराबर खोलते हुए अंगूठे को आपस में सटाएं। एड़ियां 8-10 इंच के गैप में रहें। अपने हाथों को सिर की तरफ बिल्कुल सीधा रखें। दोनों हथेलियों को फैलाते हुए कानी उंगलियों (Little finger) को आपस में सटाएं। इस स्थिति में 5 मिनट तक रहें।
अब धीरे-धीरे शरीर में बिना जर्क लगे उठकर बैठ जाएं। शुरुआत में हो सकता है आपको इस एक्सरसाइज को करने में परेशानी महसूस हो। ऐसा हो, तो आप 2-3 मिनट करें। नियमित इस एक्सरसाइज को करने से एक महीने में ही रिजल्ट नजर आने लगेगा। यदि आपको मस्क्युलोस्केलेटल से संबंधित कोई समस्या है, तो एक्सरसाइज करने से पहले डॉक्टर से सलाह ले लें।