Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
जब भी वजन कम करने का लक्ष्य दिमाग में तैयार होता है तो हम कौन सी एक्सरसाइज करनी है, क्या चीजें खानी है और क्या अवॉइड करनी है यह सब सोचने लग जाते है। कुछ लोग यह मानते हैं कि, अगर हम एक्सरसाइज कर रहे हैं तो हम अपनी मर्जी से कुछ भी खा सकते हैं तो कुछ लोगों का यह मानना होता है कि हम एक्सरसाइज न करके केवल खाना पीना बंद कर देंगे और इससे हमारा वजन कम हो जायेगा। हालांकि यह दोनों धारणाएं ही गलत हैं क्योंकि वजन कम करने के लिए दोनो चीजों को साथ में लेकर चलना होता है नहीं तो वह वजन तुरंत वापस आ जाता है। आइए जानते हैं।
आपने 80–20 का नियम तो सुना ही होगा। इसके मुताबिक वजन कम करने के लिए 80% डाइट का रोल होता है और 20% एक्सरसाइज का। इसलिए अपने खान पान के साथ साथ एक्सरसाइज करनी भी जरूरी होती है। अगर सेलिब्रिटी डायटिशियन रुजुता दिवेकर की मानें तो उनका भी यही कहना है की खान पान से हर कारण से बढ़े वजन को कम किया जा सकता है।
एक्सरसाइज करना अत्यधिक कैलोरीज को बर्न करने और मसल्स बनाए रखने में लाभदायक होता है। एक्सरसाइज करना आपके शरीर के अंगों को टोन करने के लिए और आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है इसलिए एक्सरसाइज को भी पूरी तरह से नकारा नहीं जा सकता है। कम ही सही लेकिन एक्सरसाइज की भी वजन कम करने में खास भूमिका होती है। अगर आप हाई इंटेंस वर्क आउट नहीं कर पाते हैं तो शरीर को थोड़ा सक्रिय रखने के लिए वॉकिंग कर सकते हैं या साइक्लिंग भी एक अच्छा ऑप्शन है। नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से आपकी भूख भी नियंत्रित रहती है और आपका शरीर अधिक लचीला बनता जाता है। रोजाना लगभग आधे घंटे तक एक्सरसाइज जरूर कर लें। इससे आप ओवर ईटिंग करके बढ़ाने वाले वजन से भी खुद को बचा सकते हैं।
अब आप एक्सरसाइज करने से और डाइटिंग करने से मिलने वाले लाभों से अवगत हैं। एक्सरसाइज करना भी आपके ओवर ऑल शरीर के लिए लाभदायक होता है और वहीं डाइट पर ध्यान रखने से और शुद्ध भोजन खाने से भी आप वजन कम कर सकते हैं इसलिए अपने कैलोरी इंटेक को ध्यान में रखने के साथ साथ रोजाना कुछ समय के लिए एक्सरसाइज करना भी जरूरी होता है। खुद को भूखा न मरने दें और कुछ समय तक खुद को थका देने वाली एक्सरसाइज भी जरूर करें।
डाइटिंग और एक्सरसाइज में से किसी एक का चयन करना मुश्किल है क्योंकि दोनों ही आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं और दोनों ही किसी न किसी तरह वजन कम करने में आप की मदद करती हैं। इसलिए आप दोनों को एक साथ लेकर चलें और अगर कभी कभार डाइट से चीट करने का मन करे तो हिचके न। ऐसे ही हफ्ते में एक या दो दिन एक्सरसाइज से भी रेस्ट ले सकते हैं।