Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

मेटाबॉलिज्म क्या है? शरीर की मेटाबॉलिक रेट स्लो होने के नुकसान क्या हैं?

मेटाबॉलिज्म या मेटाबॉलिक रेट के बारे में आपने भी सुना ही होगा लेकिन अगर आप नहीं जानते कि मेटाबॉलिज्म आखिरकार होता क्या है। तो जरूर पढ़ें यह लेख।

मेटाबॉलिज्म क्या है? शरीर की मेटाबॉलिक रेट स्लो होने के नुकसान क्या हैं?

Written by Sadhna Tiwari |Updated : March 17, 2024 8:56 PM IST

How to boost metabolism: वेट लॉस के लिए मेटाबॉलिज्म तेज होना बहुत जरूरी है। क्योंकि अगर आपका मेटाबॉलिज्म स्लो होगा तो आपके लिए मोटापे से छुटकारा पाना भी मुश्किल होता है। मेटाबॉलिज्म या मेटाबॉलिक रेट के बारे में आपने भी सुना ही होगा लेकिन अगर आप नहीं जानते कि मेटाबॉलिज्म आखिरकार होता क्या है। तो जरूर पढ़ें यह लेख। यहां हम बात करेंगे वजन कम करने की प्रक्रिया में मेटाबॉलिज्म की भूमिका, मेटाबॉलिज्म खराब होने के कारणों और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के उपायों के बारे में

मेटाबॉलिज्म क्या है ? (What is body metabolism)

शरीर की चयापचय या बॉडी मेटाबॉलिज्म शरीर में होने वाली उन रासानियक प्रक्रियाओं को कहा जाता है जिसकी मदद से शररी को शक्ति मिलती है और बॉडी सेल्स जीवित रह पाती हैं। जब आप खाना खाते हैं तो उससे मिलने वाले पोषक तत्वों को ग्लूकोज या एनर्जी में बदलने का साइकल मेटाबॉलिज्म द्वारा ही नियंत्रित किया जाता है।  दरअसल, हमारे शरीर की पूरी कार्यप्रणाली ही मेटाबॉलिज्म पर निर्भर करती है। मेटाबॉलिज्म के महत्व को उसके इन कार्यों से समझा जा सकता है -

  • शरीर को चलने-फिरने लायक बनाने का काम करता है मेटाबॉलिज्म।
  • डैमेज्ड सेल्स की मरम्मत करता है।
  • सांस लेने की प्रक्रिया में मदद करता है।
  • ब्लड सर्कुलेशन में मदद करता है।
  • भोजन को पचाने में मदद करता है।

मेटाबॉलिज्म स्लो होने के नुकसान क्या हैं? (Side effects of slow metabolism)

मोटापा बढ़ने लगता है

शरीर की मेटाबॉलिक रेट कम होने का सबसे बड़ा नुकसान यह है कि आप चाहे जितनी कोशिश कर लें आपका वजन कम नहीं होता। आपका मोटापा लगातार बढ़ताही रहता है। ऐसे लोगों को हेल्दी डाइट फॉलो करने और एक्सरसाइज करने के बाद भी कोई फायदा नहीं होता। वेट

Also Read

More News

वेट लॉस में दिक्कत

अगर आप लम्बे समय से अपना वजन कम करने की कोशिश में हैं और तमाम उपाय करने के बाद भी अगर आपका वेट लॉस नहीं हुआ या वेट लॉस के सारे तरीके फेल हो रहे हैं तो आपका मेटाबॉलिज्म धीमा हो सकता है।

बहुत अधिक थकान

मेटाबॉलिक रेट कम होने पर आपके लिए कैलोरी बर्न कर पाना भी मुश्किल हो सकता है जिसकी वजह से आप हमेशा थके-थकेऔर सुस्त महसूस करते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

बॉडी मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के उपाय क्या हैं? (Tips to boost body metabolism)

  • अधिक मात्रा में पानी पीएं। दिन में कम से 2 लीटर पानी जरूर पीएं।
  • मीठे शर्बत, कोल्ड्रिंक्स और अन्य शक्कर वाले ड्रिंक्स के सेवन से बचें।
  • प्रोटीन रिच डाइट खाएं।
  • हाई इंटेसिटी वर्कआउट करें।