कंगना रनौत, करीना कपूर और ये 3 सेलिब्रिटीज करते हैं बिक्रम योग का अभ्यास, जानें इसका सही तरीका और फायदे

यह एक प्रकार का हॉट योगा है जिसमें, कमरे के तापमान को एक विशिष्ट सीमा पर तय किया जाता है। गर्मी और भाप के इस वातावरण में ही लोगों को योगाभ्यास करना पड़ता है। ऐसा माना जाता है कि, गर्मी की वजह से मांसपेशियों की अकड़न कम होती हैं और शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 5, 2021 10:56 AM IST

Bikram Yoga Poses: योग एक जीवनशैली है जिसे लोग अब धीरे-धीरे अपना रहे हैं। योग के महत्व को मुनियों और साधुओं ने समझा और इस परम्परा को अब तक कायम रखा। वहीं, पिछले 2 दशकों में योग को फिटनेस और अच्छी मेंटल हेल्थ के लिए अपनाया गया और कोरोना काल में भी योग को बहुत अहमियत दी गयी। दरअसल, योग को आमतौर पर वेट लॉस के साथ जोड़कर देखा जाता है लेकिन, योग फिजिकल फिटनेस के अलावा मेंटल हेल्थ भी बूस्ट करता है। आपने भी देखा ही होगा कि जो लोग योग का अभ्यास नियमित करते हैं उनका व्यवहार दूसरों की तुलना में अधिक शांत और संतुष्टि भाव से भरपूर होता है।

तनाव, चिंता, बेचैनी जैसी मानसिक समस्याओं से राहत पाने की वजह से लोगों के व्यवहार में यह बदलाव देखा जाता है। इसीलिए, ना केवल फिटनेस लवर्स बल्कि, कई हेल्ककेयर प्रोफेशनल्स, खिलाड़ी और बड़े-बड़े कारोबारी भी नियमित विभिन्न योगासनों की प्रैक्टिस करते हैं। वहीं, बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई मशहूर हस्तियां भी अपनी सुविधानुसार योगासनों की प्रैक्टिस करती हैं। बॉलीवुड में हॉट योगा, वॉटर योगा जैसी विधाओं को खूब पसंद किया जाता है। इसी तरह कई सेलिब्रिटीज़ बिक्रम योग (Bikram Yoga Poses) भी करती हैं।

क्या है बिक्रम योग? क्या है इसकी खासियत ? (What is Bikram Yoga )

बिक्रम योग की शुरुआत योग गुरु बिक्रम रॉय चौधरी ने की थी। यह एक प्रकार का हॉट योगा है जिसमें, कमरे के तापमान को एक विशिष्ट सीमा पर तय किया जाता है। गर्मी और भाप के इस वातावरण में ही लोगों को योगाभ्यास करना पड़ता है। ऐसा माना जाता है कि, गर्मी की वजह से मांसपेशियों की अकड़न कम होती हैं और शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है।

ये बॉलीवुड सेलिब्रिटीज करती है बिक्रम योग

अनिल कपूर

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे फिट हस्तियों में से एक हैं अनिल कपूर । 60 साल की उम्र में भी अनिल कपूर के चेहरे पर 30 साल के लड़कों जैसी फ्रेशनेस और बॉडी में फूर्ति है। उम्र के इस दौर में भी वे फिल्मों में डांस करते हैं और एक्शन सीन्स भी करते हैं। मिस्टर इंडिया अनिल कपूर हमेशा से अपनी फिटनेस को लेकर सजग रहे हैं। अनिल कपूर ने अपने फिटनेस रूटीन में बिक्रम योग को जगह दी है जो कि एक प्रकार का हॉट योगा है। अनिल कपूर काफी समय से इस प्रकार का योगाभ्यास करते आ रहे हैं जो उनकी बॉडी को फिट और फ्लेक्सिबल बनाए रखने में मदद करता है। (Anil Kapoor Fitness)

करीना कपूर

इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी को लेकर चर्चा में बनी रहने वाली करीना कपूर (Kareena Kapoor) प्रेगनेंसी के दौरान भी अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखती हैं। हाल ही में करीना ने योगासन करते हुए वीडियोज़ सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। यही नहीं, 2 दिन पहले ही करीना एक वीडियो में डांस भी करते नज़र आयीं हैं। करीना की यह फिटनेस लेवल उनके स्ट्रिक्स एक्सरसाइज और डायट रूटीन का ही नतीजा है। करीना कपूर भी बिक्रम योग का अभ्यास करती हैं। खासकर, 2016 में जब वे पहली बार प्रेगनेंट हुईं थी, तब नन्हें नवाब तैमूर की मम्मी करीना  बिक्रम योग और प्राणायाम का अभ्यास करती थीं।

सोनम कपूर

अपने पिता अनिल कपूर की तरह ही सोनम कपूर भी अपनी फिटनेस (Sonam Kapoor Fitness) पर बहुत ध्यान देती हैं। उन्होंने फिल्मों में काम करने से पहले अपना 30 किलो वजन कम किया था। सोनम कपूर रोज़ 30-60 मिनट योग करती हैं। जिसमें, बिक्रम योग भी शामिल है।

कंगना रानौत

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रानौत (Kangna Ranaut) का योग के प्रति प्रेम जगजाहिर है। हर सुबह सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar)   के साथ कंगना बिक्रम योग का अभ्यास भी करती हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह स्कूल के दिनों से ही योगाभ्यास करती आ रही हैं। वह रोज़ाना योगाभ्यास करती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.