Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्या है एंटी इंफ्लेमेटरी डाइट जिसकी मदद से विद्या बालन ने किया वेट लॉस, पढ़ें इस डाइट के बारे में सारी डिटेल्स

Vidya Balan Weight Loss Diet: वेट लॉस के लिए विद्या बालन ने एक खास डाइट प्लान फॉलो किया। इसे एंटी-इंफ्लेमेटरी वेट लॉस डाइट कहा जाता है। इस डाइट में कुछ चीजों से परहेज करना पड़ता है और कुछ फूड्स का सेवन करने की इजाजत होती है।

क्या है एंटी इंफ्लेमेटरी डाइट जिसकी मदद से विद्या बालन ने किया वेट लॉस, पढ़ें इस डाइट के बारे में सारी डिटेल्स

Written by Sadhna Tiwari |Updated : January 9, 2025 9:08 PM IST

What is anti-inflammatory diet: एक्ट्रेस विद्या बालन ने बीते साल जब लोगों के सामने आयीं तो वो पहले से पतली और फिट नजर आ रहीं थीं। उसके बाद लगातार विद्या बालन ने अपना वजन कम किया और अपनी फिटनेस से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। विद्या बालन ने मीडिया में अपने इस वेट लॉस और बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन (Vidya Balan Body Transformations) के बारे में बात भी की। विद्या ने बताया कि उन्हें हमेशा उनके अधिक वजन के लिए ट्रोल किया गया था। हालांकि, विद्या ने अपने जीवन में कई बार वजन कम करने की कोशिश की लेकिन, उन्हें पता नहीं था कि वह कहां गलती कर रही हैं। बाद में विद्या ने एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट की मदद से वजन कम (Vidya Balan Weight Loss Diet) किया। बता दें कि विद्या के अलावा साउथ की फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस समांथा ने भी एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट (Samantha Weight Loss Diet) की मदद से वेट लॉस करने का दावा इससे पहले किया था।

क्या है एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट? (Uses and benefits 0f anti-inflammatory diet )

वेट लॉस करने के लिए डाइट का ध्यान रखना बहुत महत्वपूर्ण है। अगर आप सही डाइट अपनाते हैं और उससे जुड़ी सभी बातों का ध्यान रखते हैं तो इससे ना केवल वेट लॉस में मदद होती है बल्कि कई अन्य हेल्थ प्रॉब्लम्स से भी आराम मिलता है। एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइटउन लोगों के लिए बहुत मददगार साबित हो सकती है जिनका वजन बहुत मेहनत के बाद भी कम नहीं हो पाता। इंफ्लेमेशन या शरीर में सूजन कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स को बढ़ावा देता है। साथ ही शरीर का वजन कम करने से जुड़ी परेशानियां भी इंफ्लेमेशन की वजह से बढ़ सकती हैं। इसी इंफ्लेमेशन को कंट्रोल करने में एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट मददगार साबित हो सकती है। इंफ्लेमेशन कम होने से (decreasing body inflammation) शरीर की सूजन घटती है और वजन भी धीरे-धीरे कंट्रोल में रहने लगता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

क्यों बढ़ता है शरीर में इंफ्लेमेशन? (Causes of inflammation in body)

  • अधिक मात्रा में प्रोसेस्ड फूड खाने से शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ सकता है।
  • मीठी और शक्कर वाली चीजें खाने से भी शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ता है।
  • अल्कोहल का सेवन और सिगरेट पीने की आदत।
  • स्ट्रेस से शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ सकता है।
  • हार्मोनल इम्बैलेंस

एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट में क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए?

क्या खाएं (What is allowed to eat in anti-inflammatory diet)

  • साबुत अनाज का सेवन अधिक मात्रा में करें।
  • फल-सब्जियां और लो फैट डेयरी प्रॉडक्ट्स का सेवन करें।
  • पोल्ट्री, फिश
  • नट्स और सीड्स का सेवन अधिक करें।
  • प्लांट बेस्ड प्रोटीन के लिए दालें, बींस, नट्स और सोयाबीन का सेवन करें।

इन चीजों के सेवन से परहेज करें (Foods one should avoid to eat in anti-inflammatory diet)

  • प्रोसेस्ड फूड्स (Processed foods) जैसे चिप्स, कुकिज, सफेद ब्रेड और पास्त का सेवन ना करें।
  • सोडा-जूस, आइस क्रीन और कैंडी का सेवन ना करें।
  • सॉस और केचअप को अपनी डाइट से निकाल दें।
  • रेड मीट का सेवन भी एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट में मना होता है।
  • नमक का सेवन कम से कम करें।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Also Read

More News