पूरे दिन में 10,000  कदम चलने से सेहत को होते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, आज से गिनना शुरू कर दें अपने स्टेप्स

Walk 10,000 Steps per Day Benefits : रोजाना 10, 000 कदम चलने से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है। आइए जानते हैं रोजाना 10, 000 कदम चलने से होने वाले लाभ क्या हैं?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : April 14, 2024 11:31 AM IST

Walk 10,000 Steps per Day Benefits : प्रतिदिन 10,000 कदम चलना आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है। कई हेल्थ एक्सपर्ट्स और डॉक्टर रोजाना 10 हजार स्टेप्स चलने की सलाह देते हैं। इससे आपका बढ़ता वजन कंट्रोल होता है। साथ ही यह आपके मेंटल हेल्थ में भी सुधार ला सकता है। इतना ही नहीं, मेमोरी पावर को बेहतर कर सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका स्वास्थ्य लंबे समय तक बेहतर हो, तो रोजाना 10,000  स्टेप्स चलने की रुटीन को अच्छे से फॉलो करें। आइए जानते हैं रोजाना 10,000  हजार चलने से सेहत को होने वाले फायदे (walking 10000 steps per day benefits) क्या हैं?

रोजाना 10 हजार कदम चलने के फायदे - Walk 10,000 Steps per Day Benefits

मूड और मस्तिष्क की कार्यक्षमता में सुधार - Improves mood and brain function

नियमित पूप से 10,000 स्टेप्स चलने से आपका मानसिक स्वास्थ्य बेहतरहो सकता है। इससे डिप्रेशन और चिंता विकृति के लक्षणों में सुधार किया जा सकता है। इसके अलावा यह आपके मस्तिष्क की समस्या को बेहतर करने स्थिति में सुधार कर सकता है।

वजन करे कंट्रोल - Weight Control

ओबेसिटी जर्नल में प्रकाशित 2018 रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर आप नियमित रूप से  10,000 कदम चलते हैं, तो इससे आपका वजन काफी हद तक कम हो सकता है। साथ ही यह आपके समग्र शरीर के लिए काफी अच्छा एक्सरसाइज हो सकता है। इससे फिटनेस के सभी स्तरों में सुधार लाया जा सकता है। यह आपकी हृदय गति को बढ़ावा देता है। साथ ही मांसपेशियों की मजबूती को बेहतर करने में असरदार है।

हार्ट हेल्थ को करे बेहतर - Cardiovascular Benefits

रोजाना 10 हजार कदम चलने से आपके हृदय स्वास्थ्य को बेहतर किया जा सकता है। इससे कई बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, अगर आप रोजाना 10 हजार कदम चलते हैं, तो पूरे शरीर में ऑक्सीजन बेहतर होता है, जो आपके हार्ट हेल्थ में सुधार कर सकता है।

मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाना - Strengthening Muscles and Bones

रोजाना कुछ स्टेप्स तलने से मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूती मिलती है।। दरअसल, जब आप वॉकिंग करते हैं, तो हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार होता है। खासतौर पर गतिहीन जीवनशैली जी रहे लोगों के लिए यह एक बेस्ट एक्सरसाइज हो सकती है।

बेहतर नींद की गुणवत्ता में सुधार - Good Sleep Pattern

नियमित रूप से 10,000 स्टेप्स चलने से तनाव कम होता है, जिससे नींद की गुणवत्ता को बेहतर किया जा सकता है। अगर आप सुबह या शाम रोजाना 10 हजार कदम चलते हैं, तो इससे स्वास्थ्य को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इससे काफी हद तक नींद बेहतर होती है। साथ ही थकान को भी कम किया जा सकता है।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source