Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

घुटने में अकड़न को कैसे ठीक करें? जानें 5 एक्सरसाइज, जिनसे Joint Stiffness से मिलेगा आराम

What exercises reduce joint pain : सर्दियों के मौसम में घुटनों में दर्द का होना बहुत आम बात है। हालांकि, इससे राहत पाने के लिए आप कुछ एक्सरसाइज कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं।

घुटने में अकड़न को कैसे ठीक करें? जानें 5 एक्सरसाइज, जिनसे Joint Stiffness से मिलेगा आराम
Joint Pain

Written by Kishori Mishra |Published : December 15, 2025 7:59 AM IST

Does joint stiffness go away with exercise : बढ़ती उम्र में घुटनों में अकड़न और दर्द का होना काफी आम बात है। दरअसल, 30 की उम्र के बाद शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी होने लगती है, जिनकी पूर्ति न हो तो बॉडी कमजोर होने लगती है, जिसकी वजह से पीठ दर्द, पैर दर्द और घुटनों का दर्द होने लगता है। सर्दियों के मौसम में दर्द और ज्यादा बढ़ जाता है, क्योंकि ठंड में ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है, जिसकी वजह से अकड़न होने लगती है। ऐसे में सीढ़ियां चढ़ना भी मुश्किल हो जाता है। वहीं, जो महिलाएं ज्यादा समय तक खड़ी रहती हैं, उनमें यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है।

वैसे तो मार्किट में आपको घुटनों के दर्द की कई दवाएं मिल जाएंगी, लेकिन यहां हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो न सिर्फ घुटनों के दर्द को ठीक करेंगी, बल्कि आपको एक्टिव रखने में भी मददगार रहेंगी।

सर्दियों में घुटनों की अकड़न को कम करने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करें?

सिटिंग लेग लिफ्ट

यह एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिसमें आप बैठे-बैठे अपने पैरों की एक्सरसाइज कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने के लिए कुर्सी या सोफे पर बैठें और पैर को सीधा करके आगे उठाएं, फिर नीचे लाएं। दोनों पैरों से 15-15 बार ऐसा करें। इससे जांघ की मसल्स एक्टिवेट होती हैं, जो घुटनों को सपोर्ट करती हैं। इससे घुटनों की अकड़न बहुत जल्दी दूर होती है।

Also Read

More News

सपोर्ट के साथ स्ट्रेच करें

पैरों की हल्की मूवमेंट के लिए बैक सपोर्ट के साथ स्ट्रेचिंग करना काफी फायदेमंद होता है। इससे न सिर्फ पैरों की अकड़न दूर होती है, बल्कि पीठ को भी राहत मिलती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपनी पीठ को सपोर्ट देकर बैठें, घुटनों और पिंडलियों के नीचे कुशन रखकर पैरों को फैलाएं। अपने दोनों पैरों को बारी-बारी से 15 बार स्ट्रेच और रिलैक्स करें। इससे अकड़न तो कम होती ही है, साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।

पिंडली की मसल्स को एक्टिवेट करने के लिए एक्सरसाइज

पैरों में जब दर्द होता है, तो कई लोगों को पिंडलियों में भी दर्द की शिकायत होती है। इस समस्या से राहत पाने के लिए आप दीवार का सपोर्ट लेकर एक्सरसाइज कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने के लिए दीवार का सपोर्ट लें। फिर अपनी एड़ियों को उठाएं और उन्हें 15 बार स्ट्रेच करें। इससे पिंडली की मसल्स एक्टिवेट होती हैं, बैलेंस बेहतर होता है और घुटनों पर प्रेशर कम होता है।

एंकल मोबिलिटी वर्क

इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप अपनी पीठ को दीवार से सटाएं और अपने पैरों को थोड़ा दूर रखें। अब अपने पैरों के अगले हिस्से को ऊपर उठाएं और फिर नीचे लाएं। इस मूव से एंकल की फ्लेक्सिबिलिटी बेहतर होती है, जिससे घुटने के जोड़ पर से स्ट्रेन कम करने में मदद मिलती है।

आराम के लिए करें मसाज

घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए न सिर्फ एक्सरसाइज बल्कि मसाज करना भी फायदेमंद रहेगा। इसके लिए सुबह की धूप में बैठकर गर्म तिल के तेल से सर्कुलर मोशन में घुटनों की मसाज करें। इससे बल्कि सर्कुलेशन बेहतर होता है, अकड़ी हुई मसल्स को आराम मिलता है और सर्दियों में नेचुरल गर्मी मिलती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Highlights

  • सर्दियों में ब्लड सर्कुलेशन में  कमी के कारण घुटनों में दर्द की परेशानी होती है।
  • घुटनों में अकड़न होने पर कुछ देर के लिए एक्सरसाइज करें।
  • कभी-कभी आराम करने से भी घुटनों की अकड़न और दर्द से  राहत मिलती है।