कौन सी एक्सरसाइज फेफड़ों को मजबूत बनाती है?

How to strengthen lungs : आजकल बढ़ते प्रदूषण में फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए आप कुछ एक्सरसाइज कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : January 30, 2026 10:46 AM IST

Best Exercise for the lungs : दिल्ली के प्रदूषण के बारे में तो आप जानते ही हैं कि वहां की हवा और पानी कितना खराब हो गया है। दरअसल, बढ़ते वायु प्रदूषण की वजह से दिल्ली की हवा में सांस लेना खतरे से खाली नहीं रह गया है। रिपोर्ट्स की मानें, तो हवा की इतनी खराब क्वालिटी में सांस लेने से डेथ केसेस बढ़ते जा रहे हैं। बताते हैं कि हवा में मौजूद प्रदूषण की वजह से फेफड़ों के टिश्यूज डैमेज होते हैं, जिसकी वजह से लंग्स की कार्यक्षमता पर असर पड़ता है। ऐसे में फेफड़ों से जुड़ी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। खैर, यहां हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जरिए आप अपने लंग्स को मजबूत बना सकते हैं।

फेफड़ों की मजबूती के लिए कौन सा एक्सरसाइज करें?

डायफ्रामेटिक ब्रीदिंग

इस एक्सरसाइज को 'बेली ब्रीदिंग' भी कहा जाता है, जो लंग्स को गहराई तक हवा पहुंचाने में मदद करती है। इस एक्सरसाइज को अगर रोज किया जाए, तो इससे लंग्स और डायाफ्राम मजबूत बनते हैं। इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं या सीधे बैठें। फिर अपना एक हाथ छाती पर और दूसरा पेट पर रखें। धीरे-धीरे नाक से सांस लें, ताकि पेट बाहर की और फूलें। फिर मुंह से सांस लें। यह एक्सरसाइज नियमित रूप से करने से फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है और तनाव कम होता है।

अनुलोम-विलोम प्राणायाम

अनुलोम-विलोम योग में रेस्पिरेटरी सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप इस एक्सरसाइज को नियमित रूप से करते हैं, तो यह फेफड़ों की काम करने की क्षमता को तो बढ़ाता ही है, साथ ही अस्थमा जैसी समस्याओं में राहत भी देता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए सुखासन यानी पालथी लगाकर बैट जाएं। फिर दाएं अंगूठे से दाईं नाक बंद करें और बाईं ओर से गहरी सांस लें। अब जिस साइड से सांस ली है, उसे बंद करें और दाईं ओर से सांस धीरे-धीरे छोड़ दें। अब दूसरी ओर से यही प्रक्रिया दोहराएं।

पर्स-लिप्ड ब्रीदिंग

जिन लोगों को सांस फूलने की समस्या होती है, उनके लिए पर्स-लिप्ड ब्रीदिंग एक्सरसाइज अच्छी होती है। यह एक्सरसाइज सांस छोड़ने की स्पीड को स्लो करता है और वायुमार्ग को लंबे समय तक खुला रखता है। यह एक्सरसाइज फेफड़ों में फंसी हुई पुरानी हवा को बाहर निकालने में भी मदद करती है। इसे करने के लिए सामान्य सांस लें, लेकिन सांस को छोड़ते हुए अपने होठों को ऐसे रखें, जैसे कि आप किसी चीज पर फूंक मार रहे हों। साथ ही सांस छोड़ने में दोगुना समय लगाएं।

कार्डियो एक्सरसाइज

आप जानते होंगे कि फेफड़ों को हेल्दी और मजबूत बनाने के लिए सिर्फ सांस वाली एक्सरसाइज करना ही काफी नहीं होता है, बल्कि ऐसी एक्सरसाइज भी जरूरी होती है, जो हार्ट बीट बढ़ाने वाली हों। ताकि फेफड़ें समय के साथ और मजबूत हो सकें। इसे करने के लिए लगभग हर दिन कम से कम 30 मिनट तेज चलें, दौड़ें या स्विमिंग करें। दरअसल, जब आप कार्डियो वाली कोई एक्सरसाइज करते हैं, तो इससे मांसपेशियों को ज्यादा ऑक्सीजन मिलती है। इसके लिए फेफड़े ज्यादा मेहनत करते हैं, जिससे वे समय के साथ और ज्यादा मजबूत हो जाते हैं।

Highlights

  • बढ़ते प्रदूषण  और खराब लाइफस्टाइल फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है।
  • कुछ एक्सरसाइज की मदद से फेफड़ों को मजबूत कर सकते हैं।
  • कार्डियो, पर्स-लिप्ड ब्रीदिंग जैसी एक्सरसाइज से फेफड़े मजबूत हो सकते हैं।