वेजिटेबल ऑयल कई स्वास्थ्य लाभ के लिए जाना जाता है। मुख्य रूप से ये ऊर्जा का प्रमुख स्रोत हैं। इनसे आपको आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं, जो विकास और चयापचय के लिए महत्वपूर्ण हैं। रोजाना के कामकाज के लिए शरीर को ऊर्जा की जरूरत होती है। शरीर को यह ऊर्जा इन तेलों से मिल सकती है। इसलिए आपको यह जानना जरूरी है कि आपकी डायट में क्या शामिल है और क्या नहीं। एएके कमानी के वाइस प्रेसिडेंट अरुण वर्मा के अनुसार, आपके शरीर को अच्छे फैट की जरूरत है, जो केवल सूरजमुखी तेल, सोयाबीन तेल, मकई का तेल, मूंगफली तेल, एवोकैडो और फैटी फिश जैसे खाद्य पदार्थों से मिल सकता है।
तेल में एमयूएफए तत्व होता है जो खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) लेवल को कम करने में सहायक होता है। मूंगफली के तेल में यह तत्व अच्छी मात्रा में होता है इसके अलावा इसमें विटामिन ई भी होता है जो शरीर को स्वस्थ रखता है। एमयूएफए प्राकृतिक खाद्य पदार्थों में मौजूद हैं, जैसे कि नट्स, ओलिव और एवलकाडो में। सूरजमुखी तेल में 80 फीसदी एमयूएफए होता है, जबकि ओलिव ऑयल में लगभग 75 फीसदी एमयूएफए होता है। अन्य स्रोतों जैसे काजू और कैनोला ऑयल में लगभग 58-65 फीसदी एमयूएफए शामिल हैं।
पॉलीअनसेचुरेटेड फैट, पीयूएफए को दो हिस्सों में बांटा जा सकता है। ओमेगा -6 पॉलीअनसैचुरेटेड फैट और ओमेगा -3 पॉलीअनसैचुरेटेड फैट, जो दोनों आवश्यक फैटी एसिड (ईएफए) हैं, जो शरीर की जरूरत है और उन्हें बाहरी चीजों जरिए लिया जाना चाहिए। पीयूएफएएफ हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में सहायता करते हैं। पीयूएफएएस सोयाबीन और मक्का जैसे तेलों में पाया जा सकते हैं। यह सूरजमुखी, तिल, अखरोट, कद्दू और सन जैसे बीज में भी पाया जाता है। सैल्मन और टूना हेरिंग जैसी फैटी फिश में इस श्रेणी में शामिल हैं क्योंकि यह चीजें ओमेगा -3 फैटी एसिड का सबसे अच्छा स्रोत हैं और हृदय के लिए फायदेमंद है ।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
Follow us on