
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Pet Ki Charbi Kaise Kam Kare: पहले लोग अपने खाने पर कंट्रोल नहीं करते हैं और जब तोंद निकलने लगती है तब याद आता है कि जिम जाना है और वजन कम करना है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में या फिर फिट दिखने के लिए अपने पेट की चर्बी को घटाना चाहते हैं तो हमारे बताए 3 तरीकों को जरूर अपनाएं। ये तीनों ही तरीके आपका वजन घटाने में मदद करेंगे और बैली फैट को फ्लैट बनाने में फायदेमंद साबित होंगे। आइए अब हम पेट की चर्बी घटाने वाले 3 असरदार नुस्खों के बारे में जानते हैं।
पेट की चर्बी को कम करने के लिए नींबू और अदरक का पानी बहुत ही फायदेमंद ड्रिंक है। एक ओर जहां नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने, शरीर से टॉक्सिन पदार्थों (toxins) को बाहर निकालने में मदद करता है और पेट फूलने की समस्याको कम करता है।
वहीं अदरक में जिंजरॉल (gingerol) नाम का एक बायोएक्टिव कंपाउंड होता हैं, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी (anti-inflammatory) और एंटीऑक्सीडेंट (antioxidant) गुणों से भरपूर होते हैं। यह दोनों चीजें मिलकर न सिर्फ हमारे शरीर को हाइड्रेट रखते हैं, बल्कि मेटाबॉलिज्म को तेज करने और चर्बी जलाने में भी मदद करते हैं।
आप एक गिलास गुनगुने पानी में आधे नींबू का रस और एक इंच अदरक का टुकड़ा कद्दूकस करके डाल दें। आप चाहें तो इसमें एक चुटकी काला नमक भी मिला सकते हैं। इस ड्रिंक को हर सुबह खाली पेट पिएं। ये नुस्खा वजन घटाने में फायदेमंद साबित होगा।
पेट की चर्बी कम करने के लिए अपनी डाइट में कार्बोहाइड्रेट कम करने की कोशिश करें और प्रोटीन और फाइबर का सेवन बढ़ाएं। ये खाद्य पदार्थ आपको रातों-रात पेट की चर्बी कम करने में मदद कर सकते हैं। सही तरीके से डाइट को फॉलो करने के लिए अच्छे डाइटिशियन की सलाह लें।
अक्सर हम पेट की चर्बी कम करने के लिए सिर्फ डाइट और एक्सरसाइज के भरोसे बैठ जाते हैं, लेकिन शरीर के लिए पर्याप्त मात्रा में नींद लेना और स्ट्रेस कम करना भी बहुत जरूरी होता है। नींद की कमी का सीधा संबंध पेट की चर्बी बढ़ने से है। जब आप पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं, तो आपके शरीर में कोर्टिसोल (cortisol) नाम के स्ट्रेस हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है, जो पेट के आसपास चर्बी जमा होने को बढ़ावा देता है।
इसलिए आप अच्छी डाइट के साथ स्ट्रेस को भी कंट्रोल करें और ज्यादा खाने से बचें।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
रनिंग फैट बर्निंग के लिए बेस्ट एक्सरसाइज है और इसे आप रोज कर सकते हैं।
अगर आप रोज सुबह-सुबह जीरा, साबुत धनिया, सौंफ और मेथी दाना का पानी पीते हैं तो ये वेट लॉस करने में मदद करता है।
वजन घटाने के लिए भरपूर पानी पिएं, चीनी से दूरी बनाएं, प्रोटीन का सेवन बढ़ाएं, वॉक करना शुरु करें आदि काम करें।