तेजी घटेगा आपका वजन, सुधरेगा मेटाबॉलिज्म, अपनाएं ये 6 आयुर्वेदिक तरीके

वेट लॉस और मेटाबॉलिज्म का गहरा रिश्ता है। आपका मेटाबॉलिज्म जितना बेहतर होगा, आपका पाचन तंत्र उतना ही अच्छा रहेगा, जिससे शरीर में फैट कम जमेगा और वजन तेजी से घटेगा।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : December 29, 2023 8:01 AM IST

वजन घटाना हर किसी के लिए एक मुश्किल टास्क है। अगर आप भी वेट लॉस जर्नी का सफर तय करने की दौड़ लगा रहे हैं तो यह जरूरी है कि आपका मेटाबॉलिज्म बहुत मजबूत हो। दरअसल, वेट लॉस और मेटाबॉलिज्म का गहरा रिश्ता है। आपका मेटाबॉलिज्म जितना बेहतर होगा, आपका पाचन तंत्र उतना ही अच्छा रहेगा, जिससे शरीर में फैट कम जमेगा और वजन तेजी से घटेगा। मेटाबॉलिज्म आपके पाचन तंत्र को सुधारता है, इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करता है, यह शरीर में ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण होता है। अगर आप भी अपना मेटाबॉलिज्म प्राकृतिक तरीके से ठीक करना चाहते हैं तो आप आयुर्वेद की राह चुन सकते हैं। आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी बूटियां हैं जो आपके मेटाबॉलिज्म को बिना किसी साइड इफेक्ट के सुधारती हैं।

ब्लड शुगर, तनाव कम करेगा अश्वगंधा

वजन कम करना चाहते हैं तो अश्वगंधा एक बहुत ही अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके नियमित उपयोग से वजन बहुत तेजी से घटता है। रोज सुबह खाली पेट अश्वगंधा की चाय पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है। अगर आप थायराइड या हृदय संबंधित रोगों से पीड़ित हैं तो अश्वगंधा आपके लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी इसका सेवन उपयोगी है, क्योंकि यह ब्लड शुगर कम करता है। अश्वगंधा से आपकी मानसिक सेहत भी बेहतर होती है, यह तनाव को कम करता है। इसके सेवन से अनिद्रा की शिकायत दूर होती है।

गुणों से भरा है आंवला

आंवला गुणों की खान है। यह आपके शरीर की कई परेशानियों को बहुत ही आराम से दूर करने में सक्षम है। इसके नियमित सेवन से सेहत के साथ ही आपकी स्किन भी अच्छी होती है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को बेहतर करने के साथ ही इम्यूनिटी बढ़ाता है। इससे ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है।

मेटाबॉलिज्म के साथ याददाश्त बढ़ाती मुलेठी

मुलेठी को आयुर्वेद में बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। मुलेठी के नियमित सेवन से आप अपने मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाकर तेजी से वजन कम कर सकते हैं। मुलेठी कई मानसिक समस्याओं को दूर करती है। इससे आपका तनाव कम होता है और याददाश्त बेहतर होती है। सर्दी, खांसी, जुकाम को दूर करने के लिए यह रामबाण औषधि है।

जायफल से घटेगा वजन

जायफल आपके पाचन तंत्र में सुधार करता है। इसके सेवन से आमाशय में पाचक रस बढ़ाता है। यह गैस और अपच की परेशानी भी दूर करता है। इसके नियमित उपयोग से वजन तेजी से कम होता है। अनिद्रा की परेशानी से जूझ रहे लोगों को जायफल का सेवन करना चाहिए। यह ​हृदय रोगों के जोखिम से भी बचाता है।

अजमोद से मजबूत होगा पाचन तंत्र

अजमोद को आयुर्वेद में बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। इसमें विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन ए, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। यही कारण है कि यह पाचन तंत्र को मजबूत कर वजन घटाने में मदद करता है। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। यह डायबिटीज, स्ट्रोक, हार्ट डिजीज के जोखिम को भी कम करता है।

शतावरी है सेहत के लिए शानदार

शतावरी से कई आयुर्वेदिक औषधियां बनाई जाती हैं। शतावरी में फ्लेवोनोइड्स और स्टेरायडल सैपोनिन नामक गुणकारी तत्व होते हैं, जो पाचन तंत्र में सुधार लाते हैं। साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर बनाता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी अच्छी होती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.