बिना डाइटिंग और एक्सरसाइज के भी घटा सकते हैं वजन, बस फॉलो करने होंगे ये आसान से टिप्स

Weight Loss without Exercise and Diet : घंटों एक्सरसाइज के बावजूद अगर आपका वजन नहीं घट रहा है, तो इस स्थिति में आपको कुछ जरूरी टिप्स फॉलो करने की जरूरत है। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : June 6, 2023 10:17 AM IST

Weight Loss without Exercise and Diet : बिना एक्सरसाइज वजन कैसे घटाएं, आज के समय में अधिकतर लोगों का सबसे पहले प्रश्न यही होता है। क्योंकि भागदौड़ा भरी जिंदगी की वजह से लोग अपने एक्सरसाइज के लिए थोड़ा सा भी समय नहीं निकाल पाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है तो परेशान न हों। आप बिना एक्सरसाइज और बिना डाइट के भी वजन घटा सकते हैं। बस इसके लिए आपको एक सही रुटीन को फॉलो करने की जरूरत है। ऑफिस में आप अपनी छोटी-मोटी बातों पर ध्यान रखकर अपने शरीर के वजन को तेजी से कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं बिना एक्सरसाइज वजन घटाने का आसान तरीका क्या है?

बिना एक्सरसाइज और डाइटिंग के वजन कैसे घटाएं? - Weight Loss without Exercise and Diet 

काफी ज्यादा मेहनत के बावजूद अगर आपके शरीर का वजन नहीं घट रहा है, तो इस स्थिति में आप कुछ असरदार टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। आइए जानते हैं बिना डाइटिंग और एक्सरसाइज के वजन घटाने के तरीके?

खाएं सभी तरह की चीजें

अगर आप चाहते हैं कि आपके शरीर का वजन तेजी से कम हो तो सबसे पहले अपने आहार में सभी पोषक तत्वों को शामिल करना शुरू कर दें। मुख्य रूप से प्रोटीन युक्त आहार आपके लिए बहुत ही जरूरी है, इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ावा दे सकता है। इससे आपका वजन तेजी से कम होगा। 

पेट को रखें साफ

वेट लॉस के लिए डाइटिंग या फिर एक्सरसाइज करने से बेहतर है कि आप अपने पेट और शरीर को अच्छे से साफ रखें। इसके लिए आप नियमित रूप से डिटॉक्स वॉटर का सेवन कर सकते हैं। डिटॉक्स वॉटर पीने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर होते हैं। इसके साथ ही फाइबरयुक्त आहार का सेवन करें। फाइबर युक्त आहार के सेवन से शरीर की विषाक्तता कम होती है। 

खाने के पोर्शन को करें कंट्रोल

प्लेट में आप कितना खाना रख रहे हैं और आपके पेट को कितना खाने की जरूरत है, इस पर थोड़ा ध्यान दें। अगर आप एक बार में जरूरत से अधिक खा लेते हैं, तो इसका असर आपके पेट पर पड़ता है। इसलिए डायटिंग के बजाय खाने के पोर्शन पर अधिक ध्यान दें। 

शराब को कहें न

शराब शरीर के लिए हर एक स्थिति में नुकसानहेद होता है। वजन घटाने की स्थिति में भी शराब आपके लिए अच्छा नहीं माना जाता है। यह आपके मेटाबॉलिज्म पर असर डालता है। इससे बेली फैट पर असर पड़ सकता है। इसलिए कोशिश करें कि अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो शराब से दूरी बनाकर रखें। 

नींबू पानी पीने की डालें आदत

नींबू पानी पीना स्वास्थ्य के लिए हल्दी होता है। यह आपके पेट को साफ रखता है। साथ ही पाचन प्रक्रिया को बेहतर करता है, जो वेट लॉस में काफी हद तक मदद कर सकता है। इसलिए कोशिश करें कि जब भी आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो सबसे पहले सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने की आदत डालें। इससे आपको काफी लाभ होगा। 

बॉडी पोश्चर को रखें सही

कभी-कभी हमारे बैठने की गलत आदतों के कारण पेट बाहर निकल जाता है। ऐसे में कोशिश करें कि जब आप अपने वेट को कम करना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने बैठने के पोश्चर में सुधार लाएं। बैठने के पॉश्चर में सुधार लाने से आप काफी हद तक अपने बेली फैट को थोड़ा कम कर सकते हैं। 

खाने को चबाकर खाएं

कुछ लोग खाना बहुत ही जल्दबाजी में खाते हैं, जिसकी वजह से वो खाने को अच्छे से नहीं चबाते हैं। ऐसी स्थिति में खाना ढंग से पच नहीं पाता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो खाने को अच्छे से चबा-चबाकर खाएं। खाने को अच्छे से चबाकर खाने से आपके शरीर का वजन काफी तेजी से कम हो सकता है।  

शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के लिए आप कंट्रोल करने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपका वजन काफी तेजी से बढ़ रहा है, तो इस स्थिति में अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source