वजन घटाने के लिए नींबू पानी में कौन सा नमक मिलाएं सफेद या गुलाबी ? जानें कौन सा नमक चर्बी कम करने में करेगा मदद

दुनियाभर में सफेद नमक सबसे आम प्रकार का नमक है, जिसका उपयोग भोजन बनाने के लिए किया जाता है, लेकिन जब स्वास्थ्य की बात आती है, तो पिंक नमक को हमेशा बेहतर माना जाता है। इस लेख में हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो इन दोनों में से कौन से रंग का नमक आपके लिए सबसे अच्छा माना जाता है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : October 27, 2020 4:21 PM IST

दुनियाभर में सभी जगह बनने वाली आम सब्जियों या फिर व्यंजनों में एक चीज जो कॉमन है वह है नमक। नमक के बिना आप सब्जी या फिर किसी भी खाई जाने वाली चीज की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। एक चुटकी नमक न केवल आपके भोजन को स्वाद देने का काम करता है बल्कि आपके खाने को और अधिक पौष्टिक व हेल्दी भी बनाता है। नमक यानी की सोडियम-क्लोराइड, हमारे शरीर में मौजूद पोषक तत्वों को एक जगह से दूसरी जगह लाने-ले जाने और उन्हें अवशोषित करने के साथ-साथ ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने और तंत्रिका संकेतों को प्रसारित करने जैसे कई कार्यों को करने के लिए एक आवश्यक मिनरल्स है। दुनियाभर में सफेद नमक सबसे आम प्रकार का नमक है, जिसका उपयोग भोजन बनाने के लिए किया जाता है, लेकिन जब स्वास्थ्य की बात आती है, तो पिंक नमक को हमेशा बेहतर माना जाता है। इस लेख में हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो इन दोनों में से कौन से रंग का नमक आपके लिए सबसे अच्छा माना जाता है।

नमक और वजन घटाने के बीच क्या है संबंध

अच्छे स्वास्थ्य के लिए नमक को हमेशा से बेहतर माना जाता है, बशर्ते इसे सीमित मात्रा में लिया जाए। नमक का अधिक सेवन या अपने भोजन के ऊपर छिड़कने से वजन बढ़ने जैसी कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। भोजन में अत्यधिक सोडियम के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे आपके वजन का स्तर कम हो सकता है। लेकिन यह एकमात्र तरीका नहीं है जब अधिक नमक का सेवन आपके शरीर को प्रभावित करता है। अध्ययनों से पता चलता है कि डाइट में नमक की अधिक मात्रा लेने से शरीर में फैट प्रतिशत बढ़ सकता है, खासकर कमर के आसपास।

पिंक सॉल्ट

वहीं दूसरी ओर, पिंक सॉल्ट कम रिफाइन्ड होता है और इसमें अधिक पोषक तत्व होते हैं। यह हिमालय की तलहटी से निकाला जाता है और प्राकृतिक रूप से गुलाबी रंग का होता है, जो आयरन की उपस्थिति के कारण होता है। यही कारण है कि इसे हिमालयी गुलाबी नमक या हिमालयन नमक के नाम से भी जाना जाता है। यह अनुमान लगाया जाता है कि गुलाबी नमक में 84 विभिन्न खनिज और ट्रेस तत्व होते हैं। इस प्रकार के नमक का उपयोग खाना पकाने के बाद उसके स्वाद और कुरकुरा बनाने के लिए किया जाता है।

सफेद नमक

सफेद नमक आमतौर पर आयोडीन युक्त होता है और हर घर में पाया जाता है। इसका मतलब यह है कि यह आयोडीन के साथ फोर्टिफाई किया जाता है ताकि गोइटर और थायरॉइड जैसी बीमारियों से बचाव के लिए इस सामान्य पोषक तत्व की कमी को दूर किया जा सके। लेकिन एक और सच्चाई यह है कि यह नमक अत्यधिक संसाधित होता है। इस नमक को निकाले जाने के बाद, यह आपके टेबल पर पहुंचने से पहले एक एंटी-केकिंग, ब्लीचिंग और कई अन्य प्रक्रियाओं से गुजरता है। इन सभी प्रक्रियाओं के दौरान, इसके अधिकांश प्राकृतिक खनिजों खत्म हो जाते हैं।

वजन घटाने के लिए कौन सा नमक है बेहतर

इसमें कोई संदेह नहीं है, पिंक सॉल्ट सफेद नमक की तुलना में अधिक हेल्दी होता है क्योंकि यह कम रिफाइन्ड होता है और इसमें अधिक पोषक तत्व होते हैं। पिंक नमक का सेवन करने से आपको जिंक, आयरन, कैल्शियम और यहां तक ​​कि आयोडीन मिलेगा। अगर हम केवल स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखें, तो पिंक नमक अधिक पौष्टिक और बेहतर है। हालांकि, जब वजन घटाने की बात आती है, तो इन दोनों में मामूली अंतर है। दोनों प्रकार के नमक में वजन के हिसाब से समान मात्रा में सोडियम होता है। इसका मतलब है कि अगर आप नमक का सेवन अधिक करते हैं तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस तरह के नमक का सेवन कर रहे हैं। हां, सीमित मात्रा में नमक का उपभोग करने की कोशिश करें और इसे अपने पके हुए भोजन के ऊपर छिड़कने से बचें। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, एक व्यक्ति को दिन में 5 ग्राम से कम नमक का सेवन करना चाहिए, जो कि एक चम्मच के बराबर है।