फिट बनना हर किसी की चाहत होती है। लेकिन सबकी बिजी और भागदौड़ भरी ज़िंदगी में जिम और वर्कआउट के लिए बहुत समय नहीं मिलता। लगातार बैठकर काम करने, निष्क्रिय लाइफस्टाइल और जंक फूड खाने की आदत के कारण वजन कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आप कम समय में अपनी सेहत बनाना चाहते हैं, और ज़्यादा से ज़्यादा कैलोरी बर्न करना चाहते हैं, तो आप ट्राई कर सकते हैं ये तरीके।
सूर्य नमस्कार करें- यह प्राचीन योग आसनों में से एक महत्वपूर्ण आसन है। सूर्य नमस्कार वेट लॉस के लिए बहुत आश्चर्यजनक तरीके से मदद करता है। सूर्य नमस्कार में आपके शरीर को अलग-अलग मुद्राओं में रखना पड़ता है। सूर्य नमस्कार से आपके शरीर को आगे और पीछे की ओर झुकने वाले आसन करने पड़ते हैं, और इस तरह शरीर के ऊपरी और मध्य हिस्सों की विभिन्न मांसपेशियों को सक्रिय करने और रीढ़ की हड्डी को मज़बूत बनाने में मदद मिलती है।
ब्रिस्क वॉक- ब्रिस्क वॉकिंग दिल की सेहत के लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज़ है। इसमें खर्च बिल्कुल नहीं और फायदे बहुत ज़्यादा है। जो लोग कभी एक्सरसाइज़ नहीं करते, उनके लिए शुरुआती करने के लिए यह एक बेहतरीन व्यायाम है। बस सुबह थोड़ा समय निकालें और ब्रिस्क वॉक करें। हालांकि, आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी और अपनी वॉक और स्पीड पर ध्यान देना होगा।
रनिंग- यह एक्सरसाइज़ सबसे आसान है और बहुत कारगर भी। बस आपको ज़रूरत पड़ेगी एक जोड़ी रनिंग शूज़ की। तो कर लीजिए तैयारी और निकल पड़िए। यह एक्सरसाइज़ वजन कम करने के साथ-साथ स्टैमिना बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा व्यायाम है। बस आपको रोज़ इसके लिए समय निकालना पड़ेगा क्योंकि प्रतिबद्धता रनिंग जैसी एक्सरसाइज़ेस के लिए बहुत ज़रूरी है।
सीढ़ियां चढ़ें- यह एक बेहतरीन एक्सरसाइज़ है जो सस्ती और कारगर है। आप अपनी बिल्डिंग या घर की सीढ़ियां चढ़ सकते हैं। सीढ़ियां चढ़ने से आप गुरुत्वाकर्षण के नियम के खिलाफ जाते हैं। सीढ़ियां चढ़ते समय आपको जितनी मेहनत करनी पड़ेगी आप उतनी अधिक कैलोरी बर्न करेंगे।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.