Weight Loss Diet vs Exercise: वेट लॉस के लिए क्या है बेस्ट डायट या एक्सरसाइज़? जानें क्या है एक्सपर्ट्स की राय

कई बार यह सवाल भी उठता है कि कसरत करने और खान-पान का ध्यान रखने में से कौन-सा तरीका वेट लॉस के लिए ज़्यादा प्रभावी है। क्या आपके मन में भी है यह सवाल, तो आइए जानते हैं वेट लॉस के लिए सही डायट और एक्सरसाइज़ में से क्या बेहतर और अधिक कारगर है। (Diet vs Exercise for Weight Loss ) 

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 6, 2021 6:57 PM IST

Weight Loss Diet vs Exercise: वेट लॉस के लिए लोग कई तरीके (Ways to Lose Weight) अपनाते हैं। जिनमें से घरेलू नुस्खों से लेकर वज़न कम करने का दावा करने वाली गोलियों का सेवन भी लोग कर लेते हैं। लेकिन, अगर एक्सपर्ट्स की मानें तो वजन कम करने के सबसे अच्छे तरीके (Healthy Tips to Lose Weight) हैं हेल्दी डायट, एक्सरसाइज़ और हेल्दी लाइफस्टाइल। पर, कई बार यह सवाल भी उठता है कि कसरत करने और खान-पान का ध्यान रखने (Diet vs Exercise) में से कौन-सा तरीका वेट लॉस के लिए ज़्यादा प्रभावी है। क्या आपके मन में भी है यह सवाल, तो आइए जानते हैं वेट लॉस के लिए सही डायट और एक्सरसाइज़ में से क्या बेहतर और अधिक कारगर है। (Diet vs Exercise for Weight Loss )

वेट लॉस के लिए क्या है बेस्ट डायट या एक्सरसाइज़?

बात जब वजन कम करने की आती है तो एक्सरसाइज़ और डायट (Weight Loss Diet vs Exercise) के दोनों विकल्प होते हैं। इन दोनों तरीकों से वजन हेल्दी तरीके से और तेज़ी से कम होता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, आपकी डायट आपकी फिटनेस रूटीन की तुलना में आपके शरीर पर अधिक असर करती है। जिससे, आपका वेट लॉस (Weight Loss Tip) अधिक गति से और बेहतर तरीके से होता है। इसीलिए, वेट लॉस के लिए सही पोर्शन और सही समय पर भोजन करने से वेट लॉस में मदद हो सकती है। अपने भोजन में लो-कैलोरी फूड्स शामिल करने। इसी तरह लो-फैट फूड्स का कम सेवन और हाई-कार्ब्स फूड्स खाने से आप अधिक कैलोरी बर्न (Calorie Burn) कर सकेंगे और वेट लॉस भी बेहतर तरीके से होगा। (Diet vs Exercise for Weight Loss)

क्यों हैं एक्सरसाइज़ वेट लॉस के लिए अहम ?

आमतौर पर भोजन से प्राप्त होने वाली कैलोरी की मात्रा को कम रखे बिना कसरत का फायदा आपको दिखायी नहीं देगा। वहीं, हमारे डेली कैलोरी इंटेक का केवल 10-30 फीसदी हिस्सा ही एक्सरसाइज द्वारा बर्न होता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, वेट लॉस में 80 फीसदी योगदान न्यूट्रिशन और 20 फीसदी एक्सरसाइज़ का होता है।  (Weight Loss Diet vs Exercise)

एक्सरसाइज़ हर व्यक्ति की बॉडी स्ट्रेंथ (Body Strength) और फ्लेक्सिबिलिटी (Flexibility) बढ़ाने का काम करता है। इसीलिए, अगर आप जिम जाने, वॉकिंग, योग और रनिंग आदि की मदद से फिजिकल एक्टिविटीज़ (Exercises for Weight Loss) बढ़ाते हैं तो यह आपका वजन कम करने में मदद कर सकता है। इसी तरह यह भी महत्वपूर्ण है कि आपका शरीर किस तरीके के साथ आसानी से तालमेल बिठा पाता है। उसी आधार पर डायट या एक्सरसाइज को अधिक प्राथमिकता देना सही होगा। कसरत और खान-पान के साथ आपको अपनी लाइफस्टाइल पर भी ध्यान देना चाहिए।

Kiara Advani Fitness: स्विमिंग है कियारा आडवाणी का फिटनेस सीक्रेट, जानें स्विमिंग करने से हेल्थ को होनेवाले फायदे

वेट लॉस के लिए इन बातों का भी रखें ध्यान

  • हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं।
  • बॉडी डिटॉक्स के लिए अधिक मात्रा में पानी पीएं। (Drinking Water Benefits)
  • रात में देर तक जागने और सुबह उठने (Sleeping Habits and Weight Loss) में देरी करने जैसी आदतें छोड़ें। जल्दी सोएं-जल्दी उठें और कम से कम 7-8 घंटें की नींद ज़रूर सोएं। (Health Benefits of Sleeping)
  • मौसम के अनुसार, सब्ज़ियां-फलों और हर्ब्स का अपनी डायट में समावेश किया।
  • सिगरेट, अल्कोहल और तम्बाकू के सेवन से परहेज करें। (Healthy Ways to Lose Weight)