Detox : ईद की दावत के बाद सता रही है वजन बढ़ने की चिंता? फॉलो करें ये वेट लॉस और डिटॉक्स टिप्स

त्योहारों के समय लोग पकवानों और मिठाइयों के साथ ढेर सारी कैलोरी कंज्यूम कर लेते हैं। जो कि, ब़ॉडी फैट (Body Fat) बढ़ाने का काम करता है। इससे, ना केवल मोटापा (Obesity) बढ़ता है। बल्कि,  त्योहारों के दौरान की बिंज इटिंग रक्त में कोलेस्ट्रॉल और शुगर लेवल को भी बढ़ा सकती है।  जिससे, अन्य हेल्थ प्रॉब्लम्स के लिए भी ख़तरा बढ़ जाता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 25, 2020 4:21 PM IST

Tips to Naturally detox your Body: ईद जैसे त्योहारों का इंतज़ार लोग सालभर करते हैं। क्योंकि, इस दिन जमकर होती है दावत और लोग अपनों के लिए मिठाइयां और पकवान बनाते हैं। लेकिन,  त्योहारों के दौरान लोग बिरयानी, मिठाई, हलवा और ढेर सारा शर्बत पीने के बाद वज़न बढ़ने का ख़तरा भी बढ़ जाता है। त्योहारों के समय लोग पकवानों और मिठाइयों के साथ ढेर सारी कैलोरी कंज्यूम कर लेते हैं। जो कि, ब़ॉडी फैट (Body Fat) बढ़ाने का काम करता है। इससे,  ना केवल मोटापा (Obesity) बढ़ता है। बल्कि,  त्योहारों के दौरान की बिंज इटिंग रक्त में कोलेस्ट्रॉल और शुगर लेवल को भी बढ़ा सकती है।  जिससे,  अन्य हेल्थ प्रॉब्लम्स के लिए भी ख़तरा बढ़ जाता है। (Tips to Naturally detox your Body in hindi)

ईद के बाद करें यूं वेट लॉस  और बॉडी डिटॉक्स (Tips to Naturally detox your Body):

हाइड्रेशन का रखें ध्यान

पानी पूरी बॉडी को क्लीन (Ways to Detox Body Naturally) करती है। बॉडी डिटॉक्स के लिए पानी बहुत ही अच्छा तरीका है। इसीलिए,  ढेर सारा पानी पीएं। यह शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकाल फेंकता है और आपको हेल्दी रहने में मदद करता है। इससे,  आपको वेट लॉस (Weight Loss Tips) में भी मदद होती है। (How to Detox post festive season)

सिम्पल डायट लें

त्योहारों के बाद अपनी डायट में बदलाव करें। प्रोसेस्ड फूड और रेडी-टू-ईट पैकेटबंद चीज़ों को खाने स परहेज करें। घर में भी जो भोजन पकाएं उसमें, कम तेल और कम नमक का प्रयोग करें। जितना हो सके घर का बना खाना खाएं। स्टीम्ड और फर्मेंटेड फूड खाएं। इससे, खाना आसानी से पच जाएगा और पेट को आराम मिलेगा। (Tips to Naturally detox )

गट की हेल्थ पर दें ध्यान

पकवानों और मिठाइयों का स्वाद खाने में भले ही अच्छा लगता  हो। लेकिन,  इससे आपके डायजेस्टिव सिस्टम (Digestive System) और गट को नुकसान हो सकता है। ऐसे में दावत और बिंज इटिंग (Binge Eating) के बाद अपनी हेल्थ को सुधारने के लिए सबसे पहले गट को सेहतमंद बनाएं। प्रोबायोटिक सप्लीमेंट्स का सेवन करें। क्योंकि,  प्रोबायोटिक्स गट को हेल्दी बनाकर पाचन से जुड़ी अन्य परेशानियों से भी राहत दिलाते हैं।

लो-सोडियम डायट है बेस्ट

नमक की अधिक मात्रा शरीर में ब्लोटिंग (Bloating Causes) की वजह बनती है। इससे, आपके शरीर का मोटापा अधिक दिखायी पड़ता है। अपनी डायट में नमक की मात्रा कम रखें। इससे,  आपके शरीर में कम मात्रा में सोडियम पहुंचेगा और आपको स्लिम दिखने में मदद होगी।

Weight Loss Tips: लॉकडाउन में बढ़ गया है वजन? पीएं अजवायन-जीरा से बना यह वेट लॉस ड्रिंक

 कोविड-19: ज़रूर पीएं इम्यूनिटी बढ़ाने वाले ये 5 हर्बल ड्रिंक्स, जो मिनटों में हो जाते हैं तैयार

 घर पर करें वेट लॉस और बेली फैट घटाएं, पीएं हरड़ और शहद से बना ये डिटॉक्स ड्रिंक

Grooming Tip for Men: गर्मियों में पसीने की बदबू से राहत पाने के लिए ये 5 नैचुरल चीज़ें है बेस्ट, जानें इस्तेमाल का तरीका

घर के अंदर की हवा भी होती है सेहत के लिए ख़तरनाक, लॉकडाउन में अस्थमा के मरीज़ इस तरह रखें अपना ख्याल

 अस्थमा के मरीज़ों को है कोविड-19 इंफेक्शन का रिस्क ज़्यादा, महामारी के दौरान इन सेफ्टी टिप्स की मदद से रखें खुद को सेफ

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source