वेट लॉस टिप्स : करेंगे इन बातों को फॉलो तो नहीं बढ़ेगा वजन

पर्याप्त नींद हर दिन लें। 8 से 9 घंटे की नींद हर किसी के लिए जरूरी है। नींद पूरी न होने से भी वजन तेजी से बढ़ता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : October 24, 2018 9:35 AM IST

क्या आपका वजन लगातार बढ़ रहा है और आपको समझ नहीं आ रहा है कि इस बढ़ते वजन को कैसे काबू में रखें? आखिर क्यों किसी-किसी का वजन अचानक बढ़ने लगता है, यह जानना भी जरूरी है।

वजन बढ़ने के कारण

- अगर आप भी अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान हैं, तो इसके पीछे की वजह भी जरूर जान लें। यह इसलिए भी जरूरी है क्योंकि यदि आप अभी इसे कंट्रोल में नहीं करेंगे, तो आपको कई बीमारियां जैसे हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर आदि हो सकते हैं।

- वजन बढ़ने का सबसे प्रमुख कारण है अनियमित और खराब खान-पान। यह ध्यान देना सबसे जरूरी है कि आपके शरीर को प्रतिदिन कितनी कैलोरी की जरूरत है और आप कितनी कैलोरी ग्रहण कर रहे हैं। इसके बाद ही अपने खाने-पीने का हिसाब तय करें, फिर देखें आपका वजन नहीं बढ़ना बंद हो जाएगा।

- पेरेंट्स में से किसी एक का भी वजन अधिक होता है, तो बच्चों पर भी इसका असर होता है। जेनेटिक्स का असर इंसान की भूख, उसके शरीर में फैट और मांसपेशियों पर भी पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: वेट लॉस टिप्स : करना है 1 महीने में वजन कम, तो जरूर ट्राई करें ये टिप्स

कुछ आसान से वेट लॉस टिप्स को करें फॉलो

– यदि आप खाना खाने के बाद तुरंत ही ढेर सारा पानी पी लेते हैं, तो ऐसा अब न करें। खाने के कम से कम आधे घंटे के बाद पानी पिएं। इससे खाना जल्दी पचता है और शरीर में एक्स्ट्रा फैट्स जमा नहीं होते हैं।

– पर्याप्त नींद हर दिन लें। 8 से 9 घंटे की नींद हर किसी के लिए जरूरी है। नींद पूरी न होने से भी वजन तेजी से बढ़ता है। अनिंद्रा के कारण हार्मोंस असंतुलित होते हैं, जिसका असर बेली फैट पर पड़ता है।

– टहलते समय पैडोमीटर का इस्तेमाल करें। इस डिवाइस के कारण आप यह जान सकते हैं कि आप प्रत्येक दिन कितने कदम चलते हैं। चलने से शरीर की चर्बी तेजी से कम होती है।

– कम से कम 30 मिनट जरूर टहलें। आप अपनी शरीर की क्षमता के अनुसार तेज, धीमी या बहुत तेज भी टहल सकते हैं।

– लिफ्ट और ऐलिवेटर की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें: वेट लॉस टिप्स : मोटापा हो जाएगा 1 महीने में दूर, जब ट्राई करेंगी ये टिप्स

– रात में खाते ही तुरंत सोने न चले जाएं। इसी तरह से दोहपर में खाने के बाद तुरंत लेटे नहीं। कम से 20 मिनट की वॉक जरूर करें।

– लंच या डिनर के बाद भी कम से कम 15 से 30 मिनट जरूर चलें। प्रत्येक दिन आधा घंटा पैदल चलें।

– नियमित रूप से 30 मिनट तक कपालभाति करें। इसे करने से वजन कम होता है।

– भूख न होने पर जबरदस्ती न खाएं। लिमिट से थोड़ा कम ही खाएं। फास्ट फूड, प्रोसेस्ड फूड आदि खाना कम कर दें।