
... Read More
Written By: Anshumala | Published : November 7, 2018 5:14 PM IST
वजन कम करने के लिए यह भी जानना जरूरी है कि असल में वजन कम कैसे करना चाहिए? © Shutterstock.
पेट बाहर निकला हुआ है, तो थाइज और कमर भी हो गई है चौड़ी। रात-दिन डायटिंग करके परेशान हैं, फिर भी वजन है कि कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कहीं आपके साथ भी तो ऐसा नहीं है? बेली पर फैट, हद से ज्यादा बढ़ता वजन, शरीर में जमी चर्बी हर किसी को परेशान करती है। इतना ही नहीं, इससे कई तरह की बीमारियां भी शरीर में घर कर लेती हैं। वजन कम करने के लिए बेशक हर इंसान अपने मुताबिक चीजें करता है। कुछ दूसरों से राय भी लेते हैं पर वजन कम करने के लिए यह भी जानना जरूरी है कि असल में वजन कम कैसे करना चाहिए? कहने का मतलब है कि वजन कम करने का सही तरीका क्या है जो आपके लिए हेल्दी भी हो? अनहेल्दी तरीके का चुनाव करने से आपका वजन भी कम नहीं होगा, उल्टे आपकी शारीरिक परेशानियां और बढ़ ही जाएंगी। ऐसे में आपको ध्यान से सही और स्वस्थ तरीके चुनने की जरूरत है। इससे पहले जानें, कौन-कौन से वे अनहेल्दी तरीके जिसे लोग अक्सर वजन कम करने के दौरान अपनाते हैं...
ये भी पढ़ें: वेट लॉस टिप्स: वजन कम करने के लिए पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स
खाना न खाना
कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं, जो यह सोचते हैं कि खाना छोड़कर वह तुरंत ही अपना वजन कम कर सकते हैं, पर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। इससे आप शारीरिक रूप से कमजोर हो जाएंगे। ऐसा करने से मेटाबॉलिज्म भी धीमा हो जाता है, जिससे कैलोरी बर्न करने में परेशानी आएगी। जरूरी है कि खाना नहीं खाने की बजाय हेल्दी खाने के बारे में सोचें। कुछ समझ नहीं आ रहा है, तो डायटिशियन से एक बार जरूर इस बारे में पूछ लें।
ये भी पढ़ें: वेट लॉस टिप्स : घर के ये 5 काम रोज करें, वजन हो जाएगा एक महीने में कम
फैट फ्री डाइट का सेवन
कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो वजन कम करने के लिए फैट फ्री डाइट पर निर्भर रहना शुरू कर देते हैं। इससे खाने में कोई स्वाद नहीं रह जाता है, साथ ही इससे आप बीमार भी हो सकते हैं। हेल्दी फैट का सेवन ना करने से आपको मानसिक थकान भी हो सकती है।
जूस डाइट से आप केवल मसल मास और वॉटर वेट कम कर सकते हैं, फैट नहीं। © Shutterstock.
जूस डाइट पर रहना
केवल जूस पीने से आपको प्रोटीन की आपूर्ति नहीं होती। दिन भर में सिर्फ जूस पीने से आपको हल्का महसूस होता है। यह वजन कम करने में मदद कर सकता है लेकिन जूस में प्रोटीन नहीं होता है। ऐसे में जूस डाइट से आप केवल मसल मास और वॉटर वेट कम कर सकते हैं, फैट नहीं।
घंटों वर्कआउट करना
अधिक वर्कआउट करने से आपको अधिक भूख लगती है। जितना ज्यादा एक्सरसाइज करेंगे आपको उतनी ही ज्यादा कैलोरी बर्न करने में मदद मिलेगी। अत्यधिक वर्कआउट करने से आपको अधिक भूख लगेगी और आप अधिक खाएंगे, जिससे वजन कम करने में मुश्किल तो होगी ही साथ ही आपका वर्कआउट की मेहनत भी बेकार जाएगी।
विनेगर का सेवन
कुछ लोगों का कहना है कि विनेगर का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल सही बना रहता है। इससे पेट भरा हुआ महसूस होता है लेकिन हर दिन विनेगर के सेवन से आपका गला और पेट खराब भी हो सकता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.