ये 7 घरेलू तरीके वजन करेंगे झटपट कम

अगर लौकी का जूस पीकर बोर हो गए हैं, तो लौकी का उबालकर उसमें नमक मिलाकर खाने से भी वजन कम होता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : November 4, 2018 5:41 PM IST

वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको वर्कआउट के साथ-साथ अपने खाने-पीने पर भी खास ध्यान देना होगा। हालांकि, कई घरेलू नुस्खे भी वजन कम करने के काम आ सकते हैं। यदि आप वर्कआउट, एक्सरसाइज आदि करके भी वजन कम नहीं कर पा रहे हैं, तो इन घरेलू नुस्खों को भी एक बार ट्राई करके जरूर देखें। इनसे पेट की चर्बी के साथ-साथ वजन कुछ ही महीनों में कम होने लगेगा।

1 सुबह नियमित रूप से 3-4 महीनों तक 10 करीपत्तों को चबाने से वजन कम होता है।

2 प्रत्येक दिन खाली पेट 1 गिलास पानी में 1-1 टीस्पून नींबू का रस, शहद और आधा टीस्पून कालीमिर्च पाउडर मिलाकर पीने से वेट लॉस होता है।

3 अगर लौकी का जूस पीकर बोर हो गए हैं, तो लौकी का उबालकर उसमें नमक मिलाकर खाने से भी वजन कम होता है।

4 रात को 1 गिलास पानी में बेर के 8-10 पत्तों को भिगोकर रखें। सुबह इस पानी को छानकर खाली पेट पीने से वजन जरूर कम होगा।

ये भी पढ़ें: वेट लॉस टिप्स: वजन कम करने के लिए पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स

5 सौंफ को 1-2 दिन तेज धूप में सुखाएं। तवे पर भूनकर पीसकर पाउडर बनाएं। हर दिन 2 टीस्पून सुबह-शाम गर्म पानी के साथ खाएं। लाभ होगा।

6 मोटी सौंफ, मिश्री और साबूत धनिया को मिलाकर मिक्सर में पीस लें। रोजाना 1 टीस्पून पिसा हुआ पाउडर सुबह खाली पेट और खाना खाने के बाद लें।

7 सहजन की पत्तियों का रस निकाल लें। छानकर रोजाना 3 टीस्पून रस पिएं। इसे पीने से भी वजन कम होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.