Weight Loss Tips : मोटापा कम करने में रोबोटिक सर्जरी एक बेहतर विकल्प

अनुवांशिक, पोषण, जीवनशैली, नींद के पैटर्न और साइकोलॉजी आदि सब वजन बढ़ाने में प्रमुख योगदान देते हैं। वजन कम करना चाहते हैं, तो बैरियाट्रिक सर्जरी का चुनाव कर सकते हैं। रोबोटिक बैरियाट्रिक सर्जरी निरंतर वजन घटाने और मोटापे से संबंधित सभी बीमारियों के सुधार के लिए सबसे प्रभावी उपचार विकल्प साबित हुआ है।“

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : October 14, 2019 8:35 AM IST

बढ़ते शहरीकरण और बदलती जीवनशैली के साथ गतिहीन जीवनशैली के कारण मोटापा (ways to Loose Weight) महामारी का रूप लेता जा रहा है। आजकल मध्यम आयु वर्ग के लोगों में मोटापे की समस्या आम हो गई है, जो मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हार्ट अटैक, नींद की बीमारी, जोड़ों में दर्द, बांझपन और कैंसर के जोखिम को बढ़ाती है। ऐसे में समय रहते वजन कम करने के लिए  (ways to Loose Weight) कुछ बातों और नई तकनीकों पर गौर करना चाहिए।

वजन बढ़ने के प्रमुख कारण

अनुवांशिक, पोषण, जीवनशैली, नींद के पैटर्न और साइकोलॉजी आदि सब वजन बढ़ाने में प्रमुख योगदान (causes of weight gain) देते हैं।

वजन मैनेज करना कैलोरी संतुलन से भिन्न

लोग अक्सर कहते हैं, 'अपने मुंह को मंद रखें, खुद पर कंट्रोल रखें, मोटीवेटेड रहें', लेकिन ज्यादातर ऐसी सलाह सभी पर काम नहीं करती हैं। खुद के जीवन को संतुलित करना एक कठिन काम है, जो लगभग सभी के लिए किसी संघर्ष से कम नहीं है। वजन को मैनेज (Weight Loss Tips) करना कैलोरी संतुलन से परे है, क्योंकि कई अन्य कारक हैं, जिन्हें समझने और इससे निपटने की आवश्यकता है।

वेट लॉस टिप्स : करना है 1 महीने में वजन कम, तो जरूर ट्राई करें ये टिप्स

वजन कम करने में ये चीजें निभाती हैं मुख्य भूमिका

मैक्स हॉस्पिटल (नई दिल्ली) के रोबोटिक सर्जन, डॉ. आशीष वशिष्ठ का कहना है, “वजन कम करने के लिए मौलिक जीवनशैली में बदलाव, आहार (Diet for weight loss) और बढ़ी हुई शारीरिक गतिविधि एक अहम भूमिका निभाती है। गलत समय पर सोने की आदत के कारण गलत समय पर खाने की लालसा बढ़ती है, जिससे चयापचय में गड़बड़ी होती है। हर दिन 7 से 9 घंटों की नींद सही समय पर पूरी करना जरूरी है।“

मोटापा लाइलाज नहीं

मोटापे का इलाज संभव है, लेकिन इसमें सिर्फ दवा खाने या डाइटिंग करने से कोई लाभ नहीं मिलने वाला है। यह इन सब चीजों से बिल्कुल अलग है। इसके लिए एक बहु-विषयक मूल्यांकन की आवश्यकता है, जैसे आहार विशेषज्ञ, एंडोक्रिनोलॉजिस्ट, मनोवैज्ञानिक, कार्डियोलॉजिस्ट, परिवार चिकित्सक, बैरिएट्रिक शल्य चिकित्सक (robotic bariatric surgery for weight loss)। इसमें सर्जिकल मैनेजमेंट यानी बैरियाट्रिक सर्जरी निरंतर वजन घटाने और मोटापे से संबंधित सभी बीमारियों के सुधार के लिए सबसे प्रभावी उपचार विकल्प साबित हुआ है।“

वजन कम करने में उपयोगी बैरियाट्रिक सर्जरी

डॉ. वशिष्ठ कहते हैं कि बैरियाट्रिक सर्जरी या वजन कम करने की सर्जरी में विभिन्न प्रक्रियाएं शामिल होती हैं। इस प्रक्रिया में मोटापे से ग्रस्त व्यक्ति के पेट का कुछ हिस्सा काट कर बाहर कर दिया जाता है। रोबोटिक बैरियाट्रिक सर्जरी की सलाह उन मरीजों को दी जाती है, जिनका बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) बहुत ज्यादा होता है। इसकी सलाह उन्हें भी दी जाती है, जिनको मोटापे के कारण अन्य गंभीर बीमारियां होने लगती हैं। इस सर्जरी के अच्छे परिणामों के कारण यह अधिक लोकप्रिय हो रही है। गैस्ट्रिक बाइपास के साथ इस सर्जरी के फायदे अधिक देखने को मिलते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source