वेट लॉस के लिए सही डिनर खाना है ज़रूरी, रात के भोजन में करें ये हेल्दी बदलाव

ज़्यादातर लोग डिनर के बाद सीधा सोने चले जाते हैं। इसीलिए, डिनर से प्राप्त कैलोरी बर्न नहीं होती और वेट लॉस भी नहीं होता। इसीलिए, ज़रूरी है कि आप सही तरीके से डिनर खाएं। एक्सपर्ट्स के अनुसार डिनर हमेशा, हल्का, पोषक तत्वों से भरपूर और पेट के लिए आराम देने वाला होना चाहिए। यहां हम लिख रहे हैं कुछ ऐसी ही डायट टिप्स, जो, आप डिनर के समय फॉलो कर सकते हैं। इन टिप्स की मदद से आप अपने लिए सही तरीके के भोजन का प्लान कर सकते हैं, जो आपको वेट लॉस में मदद करेगा।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 13, 2020 8:24 PM IST

Weight Loss Diet Tips: वेट लॉस डायट की शुरूआत बहुत सरल होती है। लेकिन, इस डायट को आगे फॉलो करते रहना बहुत मुश्किल होता है। अक्सर, लोग अपने भोजन के स्वाद से बोर होकर या लालच में आकर अपनी डायट फॉलो नहीं कर पाते। इसी तरह डायट फॉलो करने के सही तरीके ना पता होने के कारण भी लोग अक्सर डायट को सही तरीके से फॉलो नहीं कर पाते। नतीज़तन उनका वज़न कम करने का प्लान सफल नहीं हो पाता। (Weight loss tips in hindi)

इसी तरह बहुत से लोग दिनभर दफ्तर में रहते हुए सही समय पर फल, लो-कैलोरी लंच और हेल्दी ड्रिंक्स पीने जैसे नियम फॉलो करते हैं। लेकिन, रात में घर वापस लौटने के बाद वह हेवी डिनर ले लेते हैं। जैसा कि ज़्यादातर लोग डिनर के बाद सीधा सोने चले जाते हैं। इसीलिए, डिनर से प्राप्त कैलोरी बर्न नहीं होती और वेट लॉस भी नहीं होता। इसीलिए, ज़रूरी है कि आप सही तरीके से डिनर खाएं। एक्सपर्ट्स के अनुसार डिनर हमेशा, हल्का, पोषक तत्वों से भरपूर और पेट के लिए आराम देने वाला होना चाहिए। यहां हम लिख रहे हैं कुछ ऐसी ही डायट टिप्स, जो, आप डिनर के समय फॉलो कर सकते हैं। इन टिप्स की मदद से आप अपने लिए सही तरीके के भोजन का प्लान कर सकते हैं, जो आपको वेट लॉस में मदद करेगा। (What should one eat in dinner to lose weight )

वेट लॉस के लिए डिनर टिप्स (Weight Loss Diner Tips):

  • इमोशनल इटिंग से बचें। दरअसल, पूरा दिन काम करने के बाद अक्सर लोग मां के हाथ के परांठे खाने जैसी ग़लतियां कर बैठते हैं। तो वहीं, कुछ लोग घरवालों के आग्रह पर ओवरइटिंग भी कर लेते हैं। ऐसा करने से बचें। क्योंकि, इससे आपको एक्स्ट्रा कैलोरी और फैट मिलेगा। जो कि, मोटापा बढ़ा सकता है।
  • छोटी प्लेट्स में खाएं। क्योंकि, बड़ी प्लेट्स में लोग ज़्यादा भोजन ले लेते हैं और अधिक मात्रा मे खा भी लेते हैं। पोर्शन कंट्रोल के लिए छोटी प्लेट या कटोरी में खाना खाएँ।
  • शाम को 5 या 7 बजे हल्के स्नैक्स खाएं। फाइबर से भरपूर फल या पॉपकॉर्न जैसे स्नैक्स से आपका पेट भरता है और आपको डिनर तक ज़्यादा भूख नहीं लगती।
  • खाने से पहले सूप या गर्म पानी पीएं। इससे, आप डिनर में ओवरइटिंग से बच सकेंगे। जिससे, कैलोरी इंटेक भी कम ही रहेगा।
  • अगर आप वेट लूज़ करना चाहते हैं तो जल्दी डिनर खाने से मदद होगी। इससे, सोने से पहले आपका शरीर पर्याप्त मात्रा में कैलोरी बर्न कर लेगा। जिससे, वेट लॉस में मदद होगी।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source