Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

वेट लॉस टिप्स : मोटापा हो जाएगा 1 महीने में दूर, जब ट्राई करेंगी ये टिप्स

मोटापे को कम करना है तो सुबह सबसे पहले आप खाली पेट पानी पिएं, इसके बाद ही आप नाश्ता करें।

वेट लॉस टिप्स : मोटापा हो जाएगा 1 महीने में दूर, जब ट्राई करेंगी ये टिप्स
देर रात खाती हैं, तो इस आदत से शरीर में फैट जमा होने लगते हैं और वजन धीरे-धीरे बढ़ने लगता है। © Shutterstock

Written by Anshumala |Published : October 23, 2018 7:53 AM IST

मोटापा से आज अधिकतर लोग परेशान हैं। रात-दिन तमाम तरह के तरीके अपनाने के बावजूद भी वजन कम नहीं होता तो निराशा होती ही है। मोटापा कई प्रकार की समस्याओं को जन्म देता है। इसे समय पर कंट्रोल न किया जाए, तो आप आगे चलकर कई गंभीर रोगों की चपेट में आ सकती हैं। यदि आप अपना वजन कम करने के लिए सार तरीके आजमा चुकी हैं, तो अब इन तरीकों को ट्राई करके जरूर देखें। इन्हें अपनाकर आप अपने बढ़े हुए वजन तथा मोटापे को सिर्फ एक महीने में ही कंट्रोल करके स्लिम एंड ट्रिम फिगर पा लेंगी। जानें, क्या हैं वे उपाय...

वेट लॉस टिप्स : करना है 1 महीने में वजन कम, तो जरूर ट्राई करें ये टिप्स

भोजन करें सही वक्त पर

Also Read

More News

सबसे पहली अपने खाने-पीने का समय सही करें। देर रात खाती हैं, तो इस आदत को तुरंत ही छोड़ दें। इससे भी शरीर में फैट जमा होने लगते हैं और आपका वजन धीरे-धीरे बढ़ने लगता है। रात का भोजन 7 से 8 बजे के बीच कर लें। इस समय पाचन तंत्र बहुत तेजी से गति कर रहा होता है। इसके बाद खाना जल्दी नहीं पच पाता है।

नाश्ता स्किप कभी न करें

यदि आपको अपने मोटापे को कम करना है तो सुबह सबसे पहले आप खाली पेट पानी पिएं। इसके बाद आप नाश्ता करें। सुबह के समय किए जाने वाले ये दोनों कार्य आपके मोटापे को कम करते हैं और शरीर को दिनभर ऊर्जावान बनाए रखते हैं। वेट लॉस टिप्स : पिएं ये होममेड प्रोटीन शेक, घटने लगेगा आपका वजन

गर्म पानी पिएं

गर्म पानी का सेवन भी सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसके सेवन से हमें कई लाभ मिलते हैं लेकिन जब आप भोजन कर लें तो गर्म पानी का सेवन अवश्य करें। असल में यह भोजन की वसा को आपके पेट में जमने नहीं देता है। इस कारण आपका मोटापा बढ़ता नहीं है।

अजवायन का पानी है उपयोगी

अजवायन गुणों का खजाना है। यह कई शारीरिक समस्याओं से भी राहत देता है। इसे पानी में डालकर उबाल लें। यह पानी ठंडा या हल्का गुनगुना होने पर रोज पिएं। यह मोटापे को कम करने में बहुत उपयोगी होता है। आप चाहें तो रात में भी पानी में कुछ मात्रा अजवायन की लेकर भिगो दें। जब आप सुबह उठें तो इस पानी को छान कर पिएं। ऐसा करने से आपका मोटापा बढ़ता नहीं है।

वेट लॉस टिप्स : घर के ये 5 काम रोज करें, वजन हो जाएगा एक महीने में कम

वॉक पर जाएं

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

यदि मोटापे से छुटकारा पाना चाहती हैं, तो बेड से जरा जल्दी उठने की हिम्मत जुटाएं। आलस से बचें और सुबह हर दिन आधे घंटे की सैर पर निकलें। इससे आपके शरीर में मोटापा नहीं बढ़ता है। आप स्लिम बनी रहती हैं। यदि इन टिप्स को प्रतिदिन अपनाती हैं तो आपका मोटापा एक महीने के अंदर ही कम होने लगेगा।

About the Author

... Read More