वजन घटाने के लिए इस तरह करें कोको पाउडर का इस्‍तेमाल

अगर आप भी वजन घटाना चाहती हैं तो अपनी पसंदीदा चीजों का इस्तेमाल करके भी इसे कर सकती हैं। इनमें खास है कोको पाउडर। जानते हैं कि कैसे कोको पाउडर करता है वजन घटाने में मदद।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : August 16, 2019 7:36 PM IST

वर्कआउट के लिए समय न निकाल पाने के कारण शरीर के अलग-अलग हिस्‍सों पर फैट जमना शुरू हो जाता है। जिसकी वजह से लुक खराब हो जात है। समस्‍या सिर्फ इतनी ही नहीं है। बढ़ा हुआ वजन कई तरह की स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी समस्‍याएं भी खड़ी कर देता है। इसलिए जरूरी है कि अपना वजन नियंत्रि‍त (Weight loss with coco powder) रखा जाए। पर अगर अभी तक आप अपने वजन को कंट्रोल करने का तरीका नहीं जान पाई हैं तो हम आपको बता रहे हैं एक ऐसा आसान तरीका, जो स्‍वाद के साथ आपकी सेहत भी निखार देगा।

वजन घटाने में करें कोको पाउडर का इस्‍तेमाल (Weight loss with coco powder)

जी हां कोको पाउडर बहुत खास है। यह सिर्फ स्‍वादिष्‍ट व्‍यंजन बनाने के ही काम नहीं आता, बल्कि इसके जरिए आप सेहत के लाभ भी ले सकती हैं। वहीं कोको पाउडर अगर सही तरीके से लिया जाए तो यह आपका वजन कम कर सकता है। कोको पाउडर और चॉकलेट को लोग अक्सर एक ही चीज समझ लेते हैं लेकिन दोनों अलग प्रॉडक्ट्स हैं। इसका इस्‍तेमाल आप अपना वज कम करने में कर सकती हैं।

क्‍या है कोको पाउडर (Weight loss with coco powder)

कोको बीन्स की पीसकर कोको पाउडर बनाया जाता है। चॉकलेट बनाने के लिए इसका इस्‍तेमाल होता है। पर कोको पाउडर को चॉकलेट मान लेना गलती होगी। यह सिर्फ पाउडर होता है इसमें फैट और चीनी वगैरह नहीं होते। वहीं चॉकलेट में शुगर, कोको बटर जैसी चीजें भी होती हैं, जो फैट बढ़ाती हैं। चॉकलेट में कोको पाउडर की मात्रा जितनी ज्यादा होगी वह उतनी ज्यादा हेल्दी मानी जाती है।

वेट कंट्रोल करता है कोको पाउडर (Weight loss with coco powder)

  • कोको पाउडर मेटाबॉलिज्‍म पर काम करता है। जिससे हमारा खाना तेजी से पचता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि वजन बढ़ने की एक वजह आहार का सही तरीके से न पच पाना है। इसलिए अगर आप वर्कआउट से पहले कोको पाउडर ड्रिंक लेंगी तो यह फैट ज्‍यादा तेजी से बर्न करेगा।
  • कोको पाउडर ब्लड प्रेशर कम करता है। इसमें जो फ्लेवेनॉइड्स होते हैं वे ब्लड में नाइट्रिक ऑक्साइड के लेवल को बढ़ाते हैं। जिससे ब्लड प्रेशर सामान्‍य हो जाता है। इससे आपकी सेहत को भी फायदा होता है।
  • इसके अलावा कोको तनाव मुक्‍त करने में भी मददगार है। इसलिए महिलाओं को अवसाद से बचने के लिए ब्‍लैक कॉफी पीने की सलाह दी जाती है।

फेस्टिवल के बाद इस तरह करें बॉडी डिटॉक्‍सीफिकेशन

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source