
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : November 19, 2018 11:24 AM IST
Image credits by: कुछ नेचुरल तरीके अपनाकर अपना वजन कम करने की कोशिश करें। © Shutterstock
दुबला-पतला शरीर पाने की ख्वाहिश सभी लड़कियों और महिलाओं की होती है। उसके लिए वे काफी मेहनत भी करती हैं। अधिकतर महिलाएं अपनी फिटनेस को लेकर सतर्क भी रहती हैं। महिलाओं के साथ-साथ पुरुष भी अपनी शरीर को स्लिम बनाने पर अधिक ध्यान देते हैं। कुछ लोग तुरंत स्लिम होने के लिए बाजार में उपलब्ध दवाओं का भी सेवन करते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि इनके अधिक उपयोग के आपको नुकसान भी हो सकता है? बेहतर होगा कि आप कुछ नेचुरल तरीके अपनाकर अपना वजन कम करने की कोशिश करें।
वेट लॉस टिप्स : इन छोटी-छोटी बातों को करेंगे फॉलो, तो आसान होगा वजन कम करना
सीढ़ियां चढ़ें-उतरें
अगर स्लिम होना है तो शरीर की कैलोरी घटाने के लिए लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों से चढ़ने और उतरने की आदत डालें। यदि आप सीढ़ियों से तेजी से उतरने-चढ़ने का प्रयास करते हैं सात ही सुबह-शाम टहलते हैं, तो शरीर की कैलोरी जल्दी घटती है।
लीन प्रोटीन का करें सेवन
मांसपेशियों को मजबूत बनाने और वजन घटाने के लिए प्रोटीन सबसे बेहतर विकल्प है। यदि आप शरीर को टोन करना चाहते हैं, तो खानपान में लीन प्रोटीन अधिक मात्रा में शामिल करें। इससे शरीर में फैट नहीं जमता है। अंडा, अखरोट, मछली, चिकन, मशरूम, अंकुरित चना भोजन में शामिल किया जा सकता है।
वेट लॉस टिप्स : करना है 1 महीने में वजन कम, तो जरूर ट्राई करें ये टिप्स
मीठे पेय पदार्थ से कर लें तौबा
मीठे सॉफ्ट ड्रिंक और कोला में अधिक मात्रा में कैलोरी होती है। वजन कम करके स्लिम-ट्रिम दिखना चाहती हैं, तो इनके सेवन से बचें। एल्कोहल युक्त पेय पदार्थ रक्त शर्करा और इंसुलिन के स्तर को बढ़ाते हैं, जिसके कारण शरीर पर वसा जमा होने लगती है। यदि आप बहुत ज्यादा इस तरह के ड्रिंक्स पीने के शौकीन हैं, तो आप रेड वाइन एक-दो गिलास पी सकते हैं। इसमें कैंसर रोधी गुण युक्त रेसवेरेट्रॉल (Resveratrol) होता है।
दिन भर में तीन बार खाने की बजाय आप 5 से 6 बार थोड़ा-थोड़ा भोजन करें। © Shutterstock
कई बार खाएं
दिन भर में तीन बार खाने की बजाय आप 5 से 6 बार थोड़ा-थोड़ा भोजन करें। थोड़ा भोजन करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है। भोजन में मौजूद उच्च फाइबर कैलोरी घटाने की क्रिया को बढ़ाता है और शरीर को भी एक्टिव रखता है।
तनाव लें कम
कई बार पेट पर चर्बी और मोटापा बढ़ने के लिए तनाव भी जिम्मेदार होता है। तनाव लेने से स्ट्रेस हार्मोन कॉर्टिसोल इंसुलिन के उत्पादन को रोकता है जिसके कारण शरीर में ग्लूकोज का स्तर घटता है। इससे भूख अधिक लगनी शुरू हो जाती है। इस दौरान अधिक मीठी और तीखी चीजें खाने का मन होता है। इनके सेवन से ही शरीर में कैलोरी बढ़ जाती है।
वेट लॉस टिप्स : करेंगे इन बातों को फॉलो तो नहीं बढ़ेगा वजन
रस्सी कूदें
प्रतिदिन लगभग 20 मिनट तक रस्सी कूदने से शरीर पतला होता है। यह शरीर को फिट रखने का बेहद आसान तरीका है। रस्सी कूदने से पेट पर जमा चर्बी खत्म हो जाती है। इसके अलावा इससे पैरों की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। कमर की साइज कम होती है। शुरुआत में प्रतिदिन 20 मिनट रस्सी कूदें लेकिन धीरे-धीरे समय बढ़ाकर 40 मिनट तक कर दें।
कम खाएं नमक
भोजन में कम से कम नमक का उपयोग करें। पैकेट बंद खाद्य सामग्री जैसे आलू के चिप्स, नमकीन, अचार सहित अन्य सामग्री भी खाने से परहेज करें। आलू के चिप्स खाने से 500 कैलोरी मिलती है। ऐसी स्थिति में कैलोरी को कम करने के लिए आपको 45 मिनट तक दौड़ना पड़ता है। बेहतर यही होगा कि आप नमक युक्त पैकेट में बंद चीजें न खाएं। इससे शरीर पतला बना रहेगा।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.