... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : September 25, 2019 6:09 PM IST
हॉरर मूवीज देखने से दिल भी पक्का होता है। भयंकर दृश्य देखकर जब हम डरते हैं तो एड्रेनिल नामक हॉर्मोन का स्राव होता है, जिससे हमें वजन घटाने में मदद मिलती है। © Shutterstock.
अगर आप वजन घटाना (weight loss tips) चाहते हैं तो आपके लिए एक और अनोखा आइडिया मिल गया है। यह आइडिया है हॉरर मूवीज देखने का। जी हां, आप हॉरर मूवीज देखकर भी उतनी कैलोरी बर्न कर सकते हैं, जितनी कैलोरी आपने सौ ग्राम उबले हुए आलू या चॉकलेट खाने से जमा की है। एक डेढ़ घंटे की डरावनी फिल्म आपको तीस मिनट सैर करने जितना लाभ देती है। आइए जानें वजन घटानेके लिए हॉरर मूवीज के फायदे।
हॉरर मूवी देखना या न देखना आपकी अपनी च्वॉइस हो सकती है। पर इसे देखने के फायदे भी कम नहीं है। अब इसका संबंध आपकी फिटनेस से जोड़कर देखा जा रहा है। हाल ही में हुए एक रिसर्च में यह बात सामने आई है कि अगर आप डेढ़ घंटे की एक हॉरर मूवी देखते हैं, तो आपको कैलोरी बर्न करने में भी मदद मिलती है।
बढ़ा हुआ वजन अब दुनिया भर की समस्या है। इसे घटाने के लिए लंदन की एक यूनिवर्सिटी ने एक नए तरह का समाधान खोज निकाला है। लंदन की वेस्टमिंस्टर यूनिवर्सिटी में हाल ही में हुए शोध में यह परिणाम सामने आया है कि हॉरर मूवीज देखना भी आपकी सेहत के लिए उतना ही कारगर है जितना वॉक करना। इससे कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।
डेढ़ घंटे यानी 90 मिनट हॉरर मूवी देखने से आपको सौ से भी ज्यादा कैलोरी बर्न करने का लाभ मिलता है। इससे आप 113 कैलोरी बर्न कर सकते हैं। इतनी कैलोरी आप सौ ग्राम उबले आलू खाने, मकई का आटा या एक पेग शराब पीने से इकट्ठी करते हैं। जबकि एक केले में इससे कम यानी सिर्फ 90 कैलोरी होती हैं। हरी मटर और अंजीर में भी इससे कम कैलोरी पाई जाती हैं।
इस बार कैलोरी की चिंता किए बगैर आप इस फॉर्मूला को अपना सकते हैं। इससे वजन तो घटेेगा ही दिल को मजबूत बनाने में भी मदद मिलेगी। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि हॉरर मूवीज देखने से दिल भी पक्का होता है। पर इस दौरान भयंकर दृश्य देखकर जब हम डरते हैं तो एड्रेनिल नामक हॉर्मोन का स्राव होता है। जिससे हमें वजन घटाने में मदद मिलती है।
ब्रो डाइट प्लान : खाते-पीते वजन घटाना है तो फॉलो करें ये नया डाइट प्लान
सुबह खाली पेट पानी पीकर खुद को फिट रखती हैं ड्रीम गर्ल की नुसरत भरूचा