Weight Loss Tips: तेजी से वजन करना है कम, अपनाएं ये 4 टिप्स

Weight loss tips: भागती-दौड़ती जिंदगी में वजन को कंट्रोल (Weight loss) करना काफी मुश्किल हो गया है। ऐसे बहुत से लोग हैं, जो अपने बिजी लाइफस्टाइल (Lifestyle)से भी समय निकालकर वर्कआउट करके वजन कम करने की कोशिश करते हैं। लेकिन फिर भी ज्यादा फर्क नहीं पड़ता।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : March 17, 2020 1:48 PM IST

Weight loss tips: भागती-दौड़ती जिंदगी में वजन को कंट्रोल (Weight loss) करना काफी मुश्किल हो गया है। ऐसे बहुत से लोग हैं, जो अपने बिजी लाइफस्टाइल (Lifestyle)से भी समय निकालकर वर्कआउट करके वजन कम करने की कोशिश करते हैं। लेकिन फिर भी ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। वजन करने के लिए सिर्फ वर्कआउट (Workout) करना काफी नहीं होता है। इसके लिए हमें अपने रुटीन पर ध्यान देना जरूरी होता है। अगर हमें अपना वजन कंट्रोल (Weight control) में रखना है, तो वर्कआउट के साथ-साथ कुछ छोटी-छोटी बातों का ख्याल करना जरूरी है। चलिए जानते हैं वजन कम करने के लिए किन छोटी-छोटी बातों (Weight loss tips) का रखें ख्याल-

वर्कआउट से करें दिन की शुरुआत

वजन कंट्रोल करना है, तो आप सबसे पहले अपने डेली रुटीन (Daily Routine) में वर्कआउट को शामिल करें। सुबह उठते ही सबसे पहले करीब 10 मिनट तक योगा, एक्सरसाइज जरूर करें। इससे आप वजन कंट्रोल करने के साथ-साथ स्वस्थ भी रहेंगे। मॉर्निंग में एक्सरसाइज करने से दिनभर अच्छे हार्मोन रिलीज होते हैं। इससे हम एनर्जेटिक फील करते हैं।

जहां भी जाएं, नाश्ता ले जाना ना भूलें

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए जरूरी ये है कि नाश्ते में कभी भी बाहर का स्नैक्स ना खाएं। अक्सर देखा गया है कि लोग जल्दी के चक्कर में नाश्ता साथ नहीं ले जाते हैं, इसलिए वे बाहर ही स्नैक्स खाते हैं। कोशिश करें कि अगर आप बाहर जा रहे हैं तो अपने साथ घर का नाश्ता ले जाएं। इसके लिए आप अपने साथ स्प्राउट्स, चीला, पनीर, सादे पराठे इत्यादि ले जा सकते हैं।

Good habits for Weight loss: वजन करना चाहते हैं कम, तो आज ही अपना लें ये 2 आदतें

रोजाना खाएं एक सेब

अगर आप अपना वजन कम करना चाह रहे हैं, तो रोजाना एक सेब जरूर खाएं। सेब खाने से भूख कम लगती है। इसके साथ ही सेब स्वास्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।

रोजाना ना तौले वजन

अगर आपने वजन कम करने का टारगेट सेट कर लिया है। तो इसके लिए सबसे जरूरी बात ये है कि आप अपना वजन रोजाना ना तौलें। क्योंकि ऐसा करने से आप परेशान होंगे। इसके साथ ही कभी कभी स्केल खराब होते हैं तो आप समझ लेते हैं कि आपके मेहनत का कोई असर नहीं हो रहा है। सप्ताह में सिर्फ एक बार सुबह के समय अपना वजन तौलें।

Weight Loss Recipe : एप्पल सिडर वेनेगर से बनी इस ड्रिंक को पीते ही, 7 दिन में हो जाएगा वजन कम

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source