
... Read More
Written By: Anshumala | Published : November 16, 2018 11:28 AM IST
एक्सरसाइज से पहले आप वॉर्मअप करना न भूलें। © Shutterstock
वजन से छुटकारा पाने के लिए जरूरी नहीं कि आप डायटिंग करें। वजन घटाने के लिए आप कुछ हेल्थी टिप्स भी अपना सकते हैं जिनसे आप फिट और स्वस्थ दोनों रह सकते हैं। स्थायी वजन घटाने के लिए आपको कोई ऐसा तरीका अपनाना चाहिए जिससे आप हरदम फिट, फ्रेश रह सकें। वजन घटाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपना डायट चार्ट बनवा लें या फिर ऐसा डायट लें जो आपको वजन घटाने में मदद करें। वेट लॉस टिप्स : करेंगे इन बातों को फॉलो तो नहीं बढ़ेगा वजन
जानें तेजी से वजन घटाने के आसान टिप्स
1 तेजी से वजन घटाने के लिए जरूरी है कि आप एक्सरसाइज शुरू कर दें। शुरुआत में चाहे आप एक्सरसाइज कम करें लेकिन बाद में इसका समय बढ़ा दें।
2 एक्सरसाइज से पहले आप वॉर्मअप करना न भूलें। इसमें आप बॉडी को स्ट्रैच कर सकते हैं, जंप कर सकते हैं या फिर टहल कर सकते हैं। इससे आपकी बॉडी में गर्माहट आ जाएगी फिर आप दौड़ने-उछलने-कूदने वाली एक्सरसाइज आराम से कर पाएंगे।
3 एक्सरसाइज के समय अपने साथ पानी रखें जिससे आपको जल्दी थकान न हो और आपकी सांस न फूलें।
4 आप सुबह उठकर प्रतिदिन खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीएं।
5 जंकफूड और बाहर की चीजें चॉकलेट, केक, टॉफी, आइसक्रीम, कैंडी इत्यादि को बिल्कुल भी न खाएं।
वेट लॉस टिप्स : वजन कम करने के लिए कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं ये गलतियां ?
6 मिठाई आपकी पसंदीदा हो सकती हैं लेकिन तेजी से वजन कम करने के लिए जरूरी है कि आप मिठाई, चीनी, चीनीयुक्त खाद्य पदार्थ और नमक को बिल्कुल भूल जाएं या इनकी मात्रा कम कर दें।
7 खाने में आप सब्जियों में आलू, अरबी, कचालू इत्यादि भी न खाएं और चावल भी मांड निकाल कर खाएं।
8 खाना खाने से एक घंटे पहले या एक घंटे बाद ही पानी पीएं।
9 खाना खाने के तुंरत बाद बैठे नहीं बल्कि कुछ देर टहलें, आपने यदि खाने के वक्त अतिरिक्त कैलोरी खाई भी है तो टहलने से वह बर्न हो जाएगी।
10 खाना खत्म करने के लिए ओवर ईटिंग बिल्कुल न करें।
11 नाश्ता पूरा करें। यदि आप वर्किंग है तो आपको नाश्ता करना बहुत जरूरी हैं अन्यथा आपको लंच से पहले भूख लगेगी तो आप कुछ न कुछ स्नैक्स खाएं बिना अपने को रोक नहीं पाएंगे जो कि मोटापा बढ़ाने में सहायक है।
12 यदि आपको भूख लगे तो कुछ स्नैक्स बार-बार खाने के बजाय आप सलाद गाजर, खीरा, ककड़ी भूने चने, सलाद, मुरमुरे, रोस्टेड स्नैक्स इत्यादि खा सकते हैं।
13 रात को सोने से कम से कम डेढ़-दो घंटे पहले खाना खाएं और खाने के बाद टहलना न भूलें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.