Weight Loss Tips: चिया सीड्स और ऐप्पल साइडर विनेगर से करना चाहते हैं वेट लॉस, रोज़ इतनी मात्रा में करें सेवन

कुछ लोगों की शिकायत यही रहती है कि कई कोशिशों के बावजूद वजन कम नहीं होता। ऐसे में आप एक खास ट्रिक  (Weight Loss Tips) अपना सकते हैं। जिससे, आपको सही मात्रा में वेट लॉस में मददगार चीज़ों का सेवन  (Healthy Eating) कर सकते हैं। जिससे, वेट लॉस तेज़ी से होगा। आइए जानते हैं वेट लॉस के लिए पसंद किए जाने वाले पॉप्युलर फूड्स जैसे चिया सीड्स, हल्दी, ग्रीन टी और ऐप्पल साइडर विनेगर का सेवन कैसे और कितना करना चाहिए।  (Weight Loss Tips in Hindi)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 10, 2020 1:12 PM IST

Best Food For Weight Loss: वेट लॉस हर किसी का सपना होता है। क्योंकि, इससे हेल्दी बॉडी और सही बॉडी शेप पाया जा सकता है। वहीं, मोटापे की वजह से होने वाली अन्य कई बीमारियों का ख़तरा कम करने के लिए भी वेट लॉस (Weight Loss) मददगार है। लेकिन, कुछ लोगों की शिकायत यही रहती है कि कई कोशिशों के बावजूद वजन कम नहीं होता। ऐसे में आप एक खास ट्रिक  (Weight Loss Tips) अपना सकते हैं। जिससे, आपको सही मात्रा में वेट लॉस में मददगार चीज़ों का सेवन  (Healthy Eating) कर सकते हैं। जिससे, वेट लॉस तेज़ी से होगा। आइए जानते हैं वेट लॉस के लिए पसंद किए जाने वाले पॉप्युलर फूड्स जैसे चिया सीड्स, हल्दी, ग्रीन टी और ऐप्पल साइडर विनेगर का सेवन कैसे और कितना करना चाहिए।  (Weight Loss Tips in hindi)

वेट लॉस के लिए बेस्ट हैं ये 3 चीज़ें, रोज़ाना करें ऐसे सेवन ( Best Food For Weight Loss)

­­­

ऐप्पल साइडर विनेगर, एक चम्मच ही है काफी

इसे एक बेहतरीन सुपरफूड (Nutritious Food) बताया जाता है। केवल एक चम्मच ऐप्पल साइडर विनेगर (apple cider vinegar) से वेट लॉस में मदद होती है। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं। उन्हें रोज़ाना एक चम्मच विनेगर का सेवन करना चाहिए। दरअसल, इससे पेट भरने का अहसास होता है। जिससे, आप कम मात्रा में खाते हैं। यह प्रोबायोटिक्स का भी एक अच्छा स्रोत है जो, गट को हेल्दी बनाता है। गट जितना हेल्दी होगा वेट लॉस में मदद होगी। यही नहीं ऐप्पल साइडर विनेगर (Apple Cider Vinegar) में एसेटिक एसिड होते हैं। जो, शरीर में ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करते हैं। रोज़ सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच साइडर विनेगर घोलकर पीएं।

रोज़ खाएं 2 चम्मच चिया सीड्स खाएं, होगा वेट लॉस झटपट

फाइबर हमारी मेटाबॉलिक रेट बढ़ाने में मदद करती है। जैसा कि अच्छे मेटाबॉलिज़्म से वेट लॉस भी तेज़ होता है। इसीलिए, रोज़ाना ऐसी चीज़ों का सेवन करना चाहिए, जिनसे मेटाबॉलिज़म बूस्ट हो। ऐसी ही एक चीज़ है चिया सीड्स। (Chia Seeds Benefits) रोज़ाना केवल दो चम्मच चिया सीड्स खाने से आपको फाइबर की दैनिक ज़रूरत का 40 फीसदी प्राप्त हो सकता है। साथ ही चिया सीड्स में प्रोटीन की भी अच्छी मात्रा होती है। जैसा कि प्रोटीन को भी वेट लॉस के लिहाज से एक मददगार घटक माना गया है इसीलिए, चिया सीड्स खाने से आपका मेटाबॉलिज़्म और बेहतर हो जाएगा। यही नहीं चिया सीड़्स वेट लॉस के लिए अन्य कई तरीकों से भी मदद करता है।

चिया सीड्स के फायदे

  • बहुत देर तक आपका पेट भरा हुआ महसूस होता है।
  • मेटाबॉलिज्म सक्रिय होता है।
  • बाउल मूवमेंट सही रहता है।

एक चम्मच हल्दी (Turmeric)

हल्दी में थर्मोजेनिक तत्व होते हैं। जो शरीर का टेम्परेचर बढ़ाते हैं और मेटाब़लिज्म भी बढ़ता है। जिससे, शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट से एनर्जी प्राप्त करता है।  साथ ही हल्दी शरीर में फैट जमा होने से रोकती है। हल्दी इम्यूनिटी भी बढ़ाती है और इससे वेट लॉस भी होता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार रोज़ाना एक चम्मच हल्दी का सेवन वेट लॉस की प्रक्रिया को तेज़ करता है। (Ways to use Turmeric for Weight Loss)

ऐसे करें सेवन

  • रोज़ सुबह एक गिलास पानी में एक चम्मच हल्दी पाउडर घोलकर पीएं।
  • हल्दी की चाय पीएं।
  • अपने भोजन में हल्दी को मसाले की तरह इस्तेमाल करें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source