... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
रात को खाना खाते वक्त करें ये 5 काम और घटाएं चर्बी, जानें कैसे रात का खाना घटा सकता है शरीर की चर्बी
हर कोई इस बात को स्वीकार कर सकता है कि सुबह के वक्त अपनी भूख को शांत करना या फिर हेल्दी खाने की अपनी आदत को फॉलो करना रात के मुकाबले थोड़ा आसान होता है। लेकिन जैसे-जैसे दिन समाप्त होने की कगार पर पहुंचता है हर कोई अपनी इस आदत को किनारे रख जंक फूड या फिर मीठे व्यंजनों की ओर दौड़ पड़ता है। दरअसल होता यूं है कि पूरे दिन शिष्टाचार को फॉलो करते-करते हम थक चुके होते हैं इसलिए रात के वक्त अपना पसंदीदा भोजन करना दिन खत्म करने का सबसे सही तरीका मालूम पड़ता है। ज्यादातर लोग रात के खाने के समय अनहेल्दी भोजन करते हैं या फिर जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं, जिसके कारण उनके लिए वजन घटाना (weight loss tips) थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इसलिए रात के खाने के साथ गड़बड़ न हो हम आपको ऐसे 5 टिप्स बता रहे हैं, जो आपके वजन घटाने (weight loss tips) के लक्ष्य को बाधित नहीं होने देते और आपके शरीर से चर्बी कम करने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं कौन सा है ये तरीका।
सही ढंग से और एक सीमित समय के भीतर वजन कम (weight loss tips)करने के लिए जरूरी है अपने कैलोरी इनटेक पर ध्यान दिया जाए। बड़ी प्लेट का मतलब है अधिक भोजन और अधिक कैलोरी का सेवन। इसलिए, ओवरईटिंग से बचने के लिए, हमेशा एक छोटे आकार की प्लेट चुनें और उसे हेल्दी व पौष्टिक खाद्य पदार्थों से भरें।
एक आम गलती जो ज्यादातर लोग खाना बनाते समय करते हैं, वह ये है कि खाना पकाने के तेल का चुनाव करना। अगर आप बहुत ज्यादा तेल अपने फ्राइंग पैन में डालेंगे तो यह आपके वजन घटाने के लक्ष्य के लिए बिल्कुल हानिकारक होगा। भले ही आप हेल्दी फैट(weight loss tips) वाले तेल का ही इस्तेमाल क्यों न कर रहे हों। आपके भोजन में फैट की मात्रा न्यूनतम होनी चाहिए।
रात में जरूरत से ज्यादा भोजन करने का एक और कारण है रात के खाने और दोपहर के भोजन के बीच का समय अंतराल। लंबा ब्रेक आपको भूखा बना देता है और आप खुद को ओवरईटिंग से नहीं बचा पाते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए, देर शाम स्नैक्स लें। इससे आप डिनर के वक्त जरूरत से ज्यादा खाने (weight loss tips)से बचेंगे।
हम अक्सर पीने के पानी के महत्व को कम आंकते हैं। पानी न केवल हमें हाइड्रेटेड रखता है, बल्कि संतुष्टि का भी अहसास कराता है, जिसके कारण हम कम खाते हैं। पानी हमारे मस्तिष्क को परिपूर्णता को पहचानना आसान बनाता है और हम खाना बंद कर देते हैं। इसलिए, अपने भोजन के 30 मिनट पहले एक बड़ा गिलास पानी जरूर पिएं।
कुछ अध्ययनों से पता चला है कि आलू में किसी अन्य कार्ब्स की तुलना में तृप्ति का स्तर अधिक होता है। यह आपको एक रोटी के मुकाबले तीन गुना अधिक पूर्ण महसूस कर सकता है। ऐसी गलत धारणाएं हैं कि आलू खाने से लोग मोटे(weight loss tips) होते हैं। इसके विपरीत ये फाइबर से समृद्ध होता है और इसमें अच्छी गुणवत्ता वाले कार्ब्स होते हैं। आपको बस संयम में इसका सेवन करने की आवश्यकता है।