
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : September 7, 2018 7:24 PM IST
सकारात्मक सोच रखते हुए अपना वेट लॉस गोल दोहराते रहें।
वेट लॉस या अपना वजन घटाने के लिए हम हर तरह की कोशिश करें। खुद को मानसिक और शारीरिक रुप से इसके लिए तैयार करते हैं। लेकिन वेट लॉस की कोशिश करते वक़्त ज़्यादातर लोग ऐसी चीज़ों पर ज़्यादा ध्यान देते हैं जो उन्हें नहीं करनी चाहिए। जैसे कम कैलोरी वाला खाना खाने से लेकर रोज़ वॉक पर जाने जैसी चीज़ों पर उनका ध्यान हमेशा रहता है। लेकिन इस दौरान नकारात्मक विचार और बातें उनका मनोबल गिराने का काम भी करती हैं। अब इस बात की तरफ ध्यान देना आपके लिए बहुत ज़रूरी है कि आप सकारात्मक चीज़ों के बारे में सोचें। इसका एक आसान और अच्छा तरीका है अपना वेट लॉस प्लान लिखकर अपनी आंखों के आगे रखना। आप चाहें तो रोज़ अपने प्लान में अपडेशन्स कर सकते हैं, नोट्स लिख सकते हैं और खुद को याद दिला सकते हैं कि आपने कितना वेट लॉस किया है और कितना वजन कम करना अभी बाकी है। ठीक वैसे ही जैसे बचपन में हम परीक्षाओं से पहले अपने रिविजन की तैयारी करते थे।
अगर आप रोज़ाना किसी कैलेंडर या नोटबुक में लिखें कि उस दिन आपको अपना वजन कम करने के लिए क्या करना है और कैसे उतना वजन कम करना है तो आपकी काफी मदद हो सकती है। यह छोटी-सी आदत आप आसानी से अपना सकते हैं जिसके बाद आपको वेट लॉस के लिए किसी दोस्त से प्रोत्साहन या वो किताबें भी खरीदने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी जिन्हें पढ़कर कई लोग वेटलॉस के लिए प्रेरित होने की बात करते हैं।
ऐसे करें शुरुआत
आप अपने मन, शरीर और अपने स्वाद को अच्छी तरह समझते हैं। तो जब आप वेट लॉस करने की तैयारी करें तो अपनी क्षमता पहचानते हुए एक कम कठिन और आसान वेट लॉस गोल बनाएं। ध्यान रखें इसमें मुश्किल चीज़ें ना हों जिन्हें हासिल करना मुश्किल बन जाए। सकारात्मक सोच रखते हुए इस गोल को दोहराते रहें, जैसे, आज मैं कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज़ करूंगा या 2 किलोमीटर ज़रूर दौड़ूंगा या फिर आज कोई जंकफूड नहीं खाउंगा। हो सकता है कि यह आपको कठिन लगे लेकिन सबसे खास बात यही है कि आप उसे नोट कर रहे हैं, दोहरा रहे हैं और हर दिन खुद को उसकी याद दिला रहे हैं। कुछ समय बाद आप खुद-ब-खुद अपने लिखे गोल को फॉलो करने के लिए प्रेरित होंगे। खुद को याद दिलाते रहे कि वेट लॉस की कोशिश में आपको खुद के शरीर के साथ दया, संवेदनापूर्ण और धैर्य के साथ व्यवहार करना है।
तो बस तैयार हो जाइए अपने इस कैलेंडर या वेट लॉस चार्ट को कहीं ऐसी जगह चिपका दीजिए जहां आते-जाते आपकी नज़र बार-बार उसपर पड़ती रहे और आपके ध्यान में यह बात बनी रहे कि आपको अपने वेट लॉस के लिए क्या-क्या और कैसे करना है।