
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 3, 2020 8:30 AM IST
Drink coffee: Research has shown that people who drink coffee are less likely to develop gout. People with gout also have a higher risk of cardiovascular disease. Several studies have linked coffee consumption to reduced risk of cardiovascular disease.
Weight Loss With Coffee: बेली फैट (Belly Fat) कम करने के लिए लोग बड़ी मेहनत करते हैं। इसके लिए एक्सरसाइज करना, वॉक पर जाना और डायट में भी बदलाव किए जाते हैं। लेकिन, फिर भी लोगों को जल्दी सफलता नहीं मिलती और उनकी बढ़ी हुई तोंद वैसी की वैसी ही रहती है। लेकिन, आपके लिए बेली फैट कम करना आसान हो सकता है। आप रोज़ सुबह कॉफी पीएंगे तो उससे हो सकता है आपका वेट लॉस और बेली भी जा सकती है अंदर। (Weight Loss With Coffee in Hindi)
इसका जवाब है हां। वैज्ञानिकों ने कई स्टडीज़ के ज़रिए वेट लॉस में कॉफी को मददगार पाया है। क्योंकि, कॉफी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज़्म बढ़ जाता है। हाई मेटाबॉलिक रेट से फैट बर्न और कैलोरी बर्न दोनों में मदद होती है। इसक मतलब है कि आप आसानी से वेट लॉस कर पाते हैं।
सुबह वर्कवाउट करने से पहले एक कप कॉफी पीजिए। इससे आपको एक्सरसाइज करने के लिए थोड़ी ज़्यादा एनर्जी मिलेगी और आप बेहतर तरीके से वर्कआउट कर पाएंगे। इससे, ज़्यादा कैलोरी बर्न हो सकेगी और आपका वेट लॉस भी ज़्यादा होगा। यह नहीं कॉफी पीने से बॉडी टेम्परेचर भी बढ़ जाता है। जिससे, जिम में आपको एक्सरसाइज़ करते समय ज़्यादा पसीना निकलेगा। इस तरह कॉफी बॉडी डिटॉक्स के लिए भी हेल्पफुल बन जातइसी तरह कॉफी पीने से आपका दिमाग ज़्यादा अलर्ट बनता है। जिससे, आप वर्कआउट करते समय ज्यादा अलर्ट रहते हैं और एक्सरसाइज़ अच्छी तरह से कर पाते हैं।
जैसा कि वर्कआउट के बाद लोगों को भूख लग जाती है। ऐसे में कॉफी का सेवन करने से तेज़ भूख थोड़ी देर के लिए कम हो जाती है। जिससे, आप बहुत अधिक मात्रा में नहीं खाते। इस तरह आपका वजन बढ़ता नहीं और आप उसे मेंटेन कर पाते हैं।