नहीं हो रहा है वजन कम तो आज से शुरु करें लहसुन का सेवन, वेट लॉस के लिए आज़माएं ये तरीके
नहीं हो रहा है वजन कम तो आज से शुरु करें लहसुन का सेवन, वेट लॉस के लिए आज़माएं ये तरीके
वजन कम करने के लिए आप घर में मौजूद उन चीज़ों का सेवन कर सकते हैं जो वजन कम करने में कारगर हैं। ऐसा ही एक फूड है लहसुन (Garlic), जिसे खाने से वेट लॉस आसानी से और तेज़ी से होता है। (Garlic for Weight Loss)
Written By: Sadhna Tiwari | Published : September 9, 2020 6:23 PM IST
Weight Loss Tip: लॉकडाउन में वजन बढ़ने की चिंता लोगों को खूब परेशान कर रही है। लगातार कई घंटों तक वर्क फ्रॉम होम करना, कसरत करने के लिए समय ना निकाल पाना और हाई कैलोरी फूड खाना लॉकडाउन में आम हो गया है। इन सब कारणों से लोगों का वजन बढ़ गया है। ऐसे में आप घर में मौजूद उन चीज़ों का सेवन (Home Remedies for Weight Loss) कर सकते हैं जो वजन कम करने में कारगर हैं। ऐसा ही एक फूड है लहसुन (Garlic), जिसे खाने से वेट लॉस आसानी से और तेज़ी से होता है। (Garlic for Weight Loss)
क्या लहसुन से होता है वजन कम ?
कुछ स्टडीज़ में यह पाया गया कि लहसुन खाने से शरीर मे जमा एक्स्ट्रा फैट आसानी से घट सकता है। कुछ समय पहले द जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में एक स्टडी छापी गयी जिसके परिणाम दर्शाते हैं कि रोज़ाना लहसुन खाने से वेट लॉस होता है। इस स्टडी में महिलाओं के एक समूह को एक निश्चित अवधि तक लहसुन का रस पिलाया गया। स्टडी की अवधि समाप्त होने पर पाया गया कि लहसुन का रस पीने वाली महिलाओं का वजन तेज़ी से कम हुआ है।
दरअसल, लहसुन में फैट बर्न करने वाले फाइबर, कैल्शियम, विटामिन सी और बी कॉम्प्लेक्स जैसे तत्व होते हैं। साथ ही लहसुन बॉडी डिटॉक्स में भी सहायता करता है। जिससे, मेटाबॉलिज्म बढ़ने और विषैले तत्वों से शरीर को सुरक्षित रखने में मदद होती है। इसके अलावा, नैचुरल होने की वजह से लहसुन का सेवन शरीर के लिए सुरक्षित भी है। इसके, सही मात्रा में लहसुन का सेवन करने से साइड-इफेक्ट्स भी नहीं होते।
वेट लॉस के लिए लहसुन का ऐसे करें सेवन
शहद के साथ
वेट लॉस के लिए आप सुबह लहसुन को गुनगुने पानी और शहद के साथ ले सकते हैं। इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में स्वादनुसार शहद और 3-4 लहसुन की कलियां कूटकर मिलाएं और इसे पीएं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.