Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Weight Loss Tips: लॉकडाउन में बढ़ गया है वजन? पीएं अजवायन-जीरा से बना यह वेट लॉस ड्रिंक

यह वेट लॉस ड्रिंक, वेट लॉस और मेटाबॉलिज़्म बढ़ाता है। आयुर्वेद (Ayurveda) में जीरा और अजवायन को फैट बर्न (Fat burning Foods) करने में सहायक बताया गया है। साथ ही ये ब्लोटिंग और इनडायजेशन जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं को भी कम करते हैं। जिससे, बेली फैट कम दिखायी पड़ता है। इसीलिए, ज़्यादातर पाचक और वेट लॉस ड्रिंक्स में इन दोनों चीज़ों को मिलाया जाता है।

Weight Loss Tips: लॉकडाउन में बढ़ गया है वजन? पीएं अजवायन-जीरा से बना यह वेट लॉस ड्रिंक

Written by Sadhna Tiwari |Updated : May 4, 2020 10:27 AM IST

Weight Loss Drink:  वेट लॉस (Weight Loss) के लिए घरेलू नुस्खों को सेफ और कारगर (Weight Loss Home Remedies) माना जाता है।  इसीलिए, लोग अपने किचन में मौजूद छोटी-छोटी चीज़ों के भी फायदे जानकर लोग उनकी मदद से वेट लॉस करने की कोशिश करते हैं। ऐसे ही मसाले हैं जीरा (Cumin Seeds) और अजवायन (Carom Seeds), जिन्हें वेट लॉस के लिए अच्छा माना जाता है। (Weight Loss Tips)

जी हां, वेट लॉस (Weight Loss) और बेली फैट (Belly Fat) कम करने के लिए इन दोनों मसालों का सेवन कर सकते हैं आप। क्योंकि, आयुर्वेद (Ayurveda) में इन्हें, फैट बर्न (Fat burning Foods) करने में सहायक बताया गया है। साथ ही ये ब्लोटिंग और इनडायजेशन जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं को भी कम करते हैं। जिससे, बेली फैट कम दिखायी पड़ता है। इसीलिए, ज़्यादातर पाचक और वेट लॉस ड्रिंक्स में इन दोनों चीज़ों को मिलाया जाता है।(Weight Loss Drinks)

कैसे करते हैं जीरा-अजवायन वेट लॉस प्रोसेस में मदद

वैसे अजवायन और जीरा दोनों ही वेट लॉस करते हैं। आप चाहें तो इन्हें, अलग-अलग भी ले सकते हैं। लेकिन,  अगर इन दोनों नैचुरल चीज़ों को एकसाथ मिला दिया जाए, तो, दोनों चीज़ों के गुण एक-दूसरे के साथ मिलकर शरीर को ज़्यादा फायदा पहुंचाते हैं। इसीलिए, इन दोनों का सेवन एकसाथ करें। सुबह खाली पेट इन दोनों मसालों का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म (Metabolism) बूस्ट होता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

ऐसे बनाएं यह मैजिकल वेट लॉस ड्रिंक (Weight Loss Drink)

  • रोज़ाना आप यह ड्रिंक आसानी से तैयार कर सकते हैं और रोज़ाना फ्रेश ड्रिंक पी सकते हैं।
  • यह वेट लॉस ड्रिंक बनाने के लिए एक-एक चम्मच जीरा और अजवायन के दाने लें।
  • फिर, इसे 2 गिलास पानी के साथ उबलनें रखें। 5-10 मिनट उबालने के बाद मिश्रण को आंच से उतारकर ठंडा होने दें।
  • ध्यान रखें इस मिश्रण को पूरी तरह ठंडा नहीं करना है। पानी जब हल्का गुनगुना हो तब इसे छानकर पीएं।
  • अगर आप जीरा-अजवायन को चबाना चाहें, तो बिना छानें भी इस ड्रिंक को पी सकते हैं।

जीरा-अजवायन पीने के फायदे:

  • बॉडी डिटॉक्स
  • गैस से राहत
  • कॉन्स्टिपेशन से मिलता है आराम
  • क्रेविंग्स होती हैं कम