Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Weight Loss Tip: वेट लॉस के लिए पीएं हिबिस्कस टी, लिवर के लिए भी है फायदेमंद

जवाकुसुम, गुड़हल या हिबिस्कस के फूलों को आयुर्वेद में भी काफी अहमियत दी गयी है। इसकी वजह इस फूल के औषधिय गुण हैं।  हिबिस्कस टी का स्वाद हल्का मधुर और इसका लाल रंग लोगों के लिए एक मूड बूस्टर भी साबित हो सकता है।

Weight Loss Tip: वेट लॉस के लिए पीएं हिबिस्कस टी, लिवर के लिए भी है फायदेमंद
वेट लॉस करने के लिए हिबिस्कस टी एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है।

Written by Sadhna Tiwari |Updated : October 13, 2019 4:16 PM IST

वेट लॉस (Weight loss) के लिए ग्रीन टी और हर्बल टी काफी पॉप्युलर हैं । लेकिन बहुत-से लोगों को वेट लॉस की इच्छा होने के बावजूद हर्बल टी पीने का मन नहीं करता, वजह है हर्बल टी का स्वाद, जो कि बहुत से लोगों को पसंद नहीं आता। लेकिन हिबिस्कस टी ऐसी एक हर्बल चाय जिसका स्वाद भी लोगों को पसंद आता है और इसका वेट लॉस (Weight loss tip)के लिए भी काफी मददगार माना जाता है।

वेट लॉस के लिए पीएं हिबिस्कस टी (Hibiscus Tea for Weight loss):

सुबह चाय पीना किसी के लिए भी एक रिलैक्सिंग अनुभव हो सकता है क्योंकि खुश्बूदार चाय का कप आपके मूड को अच्छा बनाता है। लेकिन चाय के साथ शक्कर आपके पेट में पहुंचकर आपके वेट लॉस प्लान को विफल कर सकती हैं। ऐसे में जो लोग सुबह चाय पीना पसंद करते हैं और वेट लॉस करने के लिए चाय के किसी हेल्दी वर्ज़न की तलाश कर रहे हैं उनके लिए हिबिस्कस टी एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है।

यह भी पढ़ें- करवा चौथ पर ग्लोइंग स्किन के लिए ऐसे करें तैयारी ।

Also Read

More News

हिबिस्कस टी के फायदे:

जवाकुसुम, गुड़हल या हिबिस्कस के फूलों को आयुर्वेद में भी काफी अहमियत दी गयी है। इसकी वजह इस फूल के औषधिय गुण हैं।  हिबिस्कस टी का स्वाद हल्का मधुर और इसका लाल रंग लोगों के लिए एक मूड बूस्टर भी साबित हो सकता है। जवाकुसुम या गुड़हल की पंखुडियों  से बनने वाली हर्बल हिबिस्कस टी अरोमा से भरपूर होती है। यह एक एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्वों से भरपूर औषधी है जो हायपरटेंशर और लिवर डिसॉर्डर से भी राहत दिलाता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

यह भी पढ़ें- सर्दियों में ठंड से बचने के लिए कहीं आप भी तो नहीं करते ये ग़लतियां?

ऐसे बनती है हिबिस्कस टी:

जवाकुसुम या गुड़हल की पंखुडियों  और कलियों से यह चाय बनायी जाती है। आपको ताज़े फूल ना मिलें तो आप हिबिस्कस टी का डिब्बा बाज़ार से भी  खरीद सकते हैं। थोड़ी सी पंखुडिया एक गिलास पानी के साथ 2-3 मिनट उबलने दें। फिर इन्हें छानकर पीएं। अपनी पसंद के अनुसार इसमें आप थोड़ा-सा शहद भी मिला सकते हैं।