
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : November 3, 2019 7:36 PM IST
इस बात की जानकारी ज़रूर प्राप्त करनी चाहिए कि कौन-सा भोजन खाने से आपका कितना वेट लॉस होगा।
वेट लॉस (Weight Loss Tip) करना हेल्दी लिविंग और हेल्दी बॉडी के लिए बहुत ज़रूरी है। सही डायट की मदद से वेट लॉस गोल (Weight Loss Tip) अचीव करने में मदद होती है। इसीलिए इस बात की जानकारी ज़रूर प्राप्त करनी चाहिए कि कौन-सा भोजन खाने से आपका कितना वेट लॉस होगा। ऐसे ही कुछ नैचुरल सुपरफूड्स के बारे में हम लिख रहे हैं यहां जो वेट लॉस के लिए चमत्कारी तरीके से काम करते हैं। (Weight Loss Superfood)
भोजन से पहले एक सेब खाकर आप वेट लॉस गोल को स्मार्टली प्राप्त कर सकते हैं। गौरतलब है कि एक सेब में 50-80 कैलोरीज़ होती हैं, और इसमें फैट या सोडियम की मात्रा बिल्कुल नहीं होती। इसके अलावा सेब खाने से पेट भी भरता है। इसका मतलब है कि अगर आप भोजन से पहले एक सेब खाते हैं तो आप ओवरइटिंग से बच सकते हैं।
फाइबर का अच्छा स्रोत होने की वजह से सेब पेट भरने के अलावा पाचन तंत्र को भी सही तरीके से काम करने में मदद करता है। इसके अलावा यह मेटाबॉलिज़्म सही रखते हुए वेट लॉस करने में मदद करता है।
यह फल मोनो-अन सैचुरेटेड फैट्स और फाइबर का बेहतरीन स्रोत है। एक हालिया स्टडी में यह कहा गया कि एवोकाडो डायट में शामिल करने से वह बहुत ज़्यादा पौष्टिक बन जाती है। इसके पोषक तत्व मेटाबॉलिक सिंड्रोम के खतरे को कम करते हैं। इसमें मौजूद फाइबर पेट भरता है और संतुष्टि महसूस होती। इसीलिए एवोकाडो को सलाद और बर्गर में शामिल करने की सलाह डायटिशियन्स अक्सर देते हैं।
मिर्च हमारे भोजन में इस्तेमाल होने वाला एक आम मसाला है। मिर्च में मौजूद कैप्सेसिन नामक तत्व मेटाबॉलिक प्रक्रिया को तेज़ करता है और शरीर में गर्मी उत्पन्न करता है। इन सबके चलते शरीर में ज़मा फैट बर्न करने में मदद होती है।
यह भी पढ़ें- ठंड के मौसम में बढ़ जाते हैं अस्थमा अटैक्स के मामले, इन बातों का रखें ध्यान।